19 Nov 2020
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को ही 12.00 बजे उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शपथ लेने से एक दिन पहले मेवालाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी। आज पदभार संभालने के बाद वे दोबारा सीएम नीतीश कुमार से मिले थे और इसके बाद दोपहर इस्तीफा दे दिया। बताते चलें कि मेवालाल चौधरी बिहार सरकार के तीसरे ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में काम करने के तुरंत बाद इस्तीफा दिया है। इसके पहले जीतन राम मांझी और परिवहन मंत्री के रूप में कामकाज संभाले आरएन सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
19 Nov 2020 12:27PM,by: Thaneshwar sahu
भारत बायोटेक के कोवाक्सिन परीक्षण का चरण -3 शुक्रवार से शुरू हो रहा है. पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक, कुलपति ओपी कालरा के अनुसार उम्मीद है कि कम से कम 1,000 स्वस्थ व्यक्ति स्वयंसेवक/वोलंटियर्स ट्रायल्स के लिए आगे आएंगे.
19 Nov 2020 12:27PM,by: Ashna Ali
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस वैक्सीन अगले तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 135 करोड़ भारतीयों को इसे मुहैया कराने की प्राथमिकता वैज्ञानिक मूल्यांकन पर आधारित होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात फिक्की एफएलओ के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।
19 Nov 2020 12:05PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की आर्थिक उन्नति का जरिया बनाने की एक बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम की है। खनिज विकास निगम का यह प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश में खनिज आधारित वैल्यू एडिशन के अधिक से अधिक उद्योग लगें, जिससे प्रदेश के राजस्व में वृद्धि हो और साथ ही लगने वाले नए उद्योगों में लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलें। मुख्यमंत्री बघेल आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
19 Nov 2020 11:43AM,by: Thaneshwar sahu
सलमान खान ने खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है। दरअसल सलमान खान के ड्राइवर अशोक व घर के दो स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद एहतियात बरतते हुए सलमान खान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सलमान खान ने खुद को किया आइसोलेट, स्टाफ के तीन लोग पॉजिटिव
19 Nov 2020 11:37AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







