20 Apr 2024
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को ईडी की टीम ने ACB-EOW के ऑफिस के पास से हिरासत में लिया है। बता दें कि आबकारी मामले में हुई फ्रेश FIR में अनिल और यश टुटेजा का नाम शामिल है। दरअसल, IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा गुरुवार को आबकारी मामले में अपना बयान दर्ज करवाने ACB-EOW के ऑफिस पहुंचे थे। ईडी की टीम भी यहां पहुंची हुई थी। बाहर आते ही दोनों को ईडी की टीम ने पकड़ लिया। बता दें कि EOW की टीम कड़ी दर कड़ी शराब घोटाले की जांच कर रही है। वही आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी और अरुणपति त्रिपाठी को 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रखा गया है।
20 Apr 2024 01:50PM,by: Babuaa Desk
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में अपने लोकसभा अभियान के दौरान विवाद खड़ा कर दिया है, जहां उन्हें एक वीडियो में बीफ दुकान के मालिक का अभिवादन करते हुए और पुराने शहर में कसाई की प्रशंसा करते हुए यह कहते हुए देखा गया था: "रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद। कैसे हो भाई? सलाम वालेकुम''। दुकान में मौजूद लोगों से हाथ मिलाने के बाद हैदराबाद के मौजूदा सांसद ने कहा, "काट ते रहो (काटते रहो)।" 'काट ते रहो' :असदुद्दीन ओवैसी के अभियान के दौरान विवाद
20 Apr 2024 01:46PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता पूर्व उपमहापौर गजराज पगारिया अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी शशि सिंह पर जमीन हड़पने का आरोप लगाकर थाने पहुंच गए। उन्होंने शशि सिंह, और उनकी मां पुष्पा देवी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। चुनाव के बीच में पूर्व उपमहापौर के आरोपों की राजनीतिक हल्कों में खूब चर्चा हो रही है। दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री शशि सिंह को कांग्रेस ने सरगुजा लोकसभा से टिकट दी है। शशि नामांकन दाखिल कर चुकी हैं, और उनका प्रचार चल रहा है। इन सबके बीच रायपुर के पूर्व उपमहापौर गजराज पगारिया ने दो दिन पहले राजेन्द्र नगर थाने में लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी और उनकी पुत्री शशि सिंह पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगा दिया है।
20 Apr 2024 11:07AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस फैसले पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें कहा गया था कि केवल बच्चों की पोर्नोग्राफी देखना कोई अपराध नहीं है, और पिछले महीने अपने मोबाइल फोन पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री डाउनलोड करने और देखने के लिए 28 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज कर दिया।
20 Apr 2024 09:38AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









