20 Apr 2024

Generic placeholder image

कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए। अब नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है। साथ ही धमकी दी है कि सभी भाजपा नेताओं को वे जल्द ही जन अदालत लगाकर सजा देंगे। नक्सलियों का कहना है कि मुठभेड़ में पुलिस ने उनके 29 साथियों की हत्या की है। इसी के विरोध में उन्होंने 25 अप्रैल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिला बंद करने का ऐलान किया है। नक्सलियों की उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता मंगली ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कांकेर के छोटे बेठिया के कलपर-आपाटोला में मारे गए अपने 29 साथियों के नामों की सूची जारी की है। मंगली ने प्रेस नोट में कहा है कि अपने सुरक्षित ठिकाने पर हमारे साथी थे, लेकिन किसी ने साथियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को दे दी।
  कांकेर : नक्सलियों ने फेंके पर्चे

20 Apr 2024 09:28AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नाव है। प्रियंका और राहुल गांधी के पास पतवार के सारे इंस्ट्रूमेंट टूटे-फूटे हैं और वे कहीं से नाव को खेने में सक्षम नहीं है। प्रियंका और राहुल गांधी टूरिस्ट की तरह पॉलिटिक्स करते हैं। दोनों नेता पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि, ते राहुल और प्रियंका कभी-कभी राजनीतिक पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ आ जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाकर लूटा है। थोड़ा बहुत अट्रैक्शन बचा है इसलिए टूरिज्म के लिए आ रहे हैं। गांधी परिवार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए जनता तैयार नहीं है।

20 Apr 2024 07:12AM,
by: Babuaa Desk