20 May 2026
छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कैंप सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक स्कूलों और सामुदायिक स्थानों में आयोजित होंगे। इसमें चित्रकला, नृत्य, खेलकूद, गायन, लेखन और स्थानीय इतिहास जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण और बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। समर कैंप पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा और इसके लिए अलग बजट नहीं मिलेगा। आयोजन से पहले पालक-शिक्षक समिति और शाला विकास समिति की सहमति जरूरी होगी।
20 May 2026 10:25AM, by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ की आधुनिक और योजनाबद्ध राजधानी नवा रायपुर अटल नगर आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे स्मार्ट शहरों में शामिल है। सुव्यवस्थित अधोसंरचना, हरित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति ने नवा रायपुर को भविष्य के भारत का आदर्श शहरी मॉडल बना दिया है। यह केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि निवेश, नवाचार और समावेशी विकास का उभरता हुआ केंद्र है।
20 May 2026 09:08AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति को एक साथ जोड़ते हुए राज्य सरकार ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता की नई रोशनी जगाई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार (रेडी-टू-ईट) के निर्माण एवं वितरण का दायित्व महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपकर सरकार ने महिलाओं को केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी का अवसर भी प्रदान किया है।
20 May 2026 09:08AM,by: Kriti Dwivedi
असम सरकार ने मोरीगांव जिले में आगामी टाटा सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र के पास प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के सर्वेक्षण की प्रक्रिया को क्षेत्र के आदिवासी संगठनों के कड़े विरोध के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह निर्णय तिवा और बोडो समुदायों के सदस्यों द्वारा संभावित विस्थापन और जगीरोड के आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी भूमि अधिकारों के कथित खतरे को लेकर चिंता जताने के बाद लिया गया, जहां यह विशाल सेमीकंडक्टर परियोजना विकसित की जा रही है। असम ने सैटेलाइट टाउनशिप पर रोक लगाई
20 May 2026 06:52AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








