15 Oct 2026

Generic placeholder image

नवरात्रि में रील बनाना: विवाद तब शुरू हुआ जब नीतू बिष्ट ने सोशल मीडिया पर 'मां काली लुक पब्लिक रिएक्शंस!' नाम से एक व्लॉग और रील पोस्ट की। इस वीडियो में वे नवरात्रि के दौरान मां काली का रूप धारण कर लाल रंग की बीएमडब्ल्यू कार में हल्द्वानी के सार्वजनिक बाजारों और मेलों में घूमती नजर आईं। आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में मां काली के पवित्र स्वरूप को बेहद "अमर्यादित और विकृत" तरीके से पेश किया गया। रील में उन्हें इसी स्वरूप में बच्चों से बात करते, प्रैंक (मजाक) करते और मोमोज खाते हुए दिखाया गया है। भावनाएं आहत होने का दावा: करणी सेना की नैनीताल जिला अध्यक्ष योगिता बनोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हल्द्वानी कोतवाली के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों का कहना है कि सिर्फ व्यूज और पब्लिसिटी स्टंट के लिए हमारे देवी-देवताओं के स्वरूप का ऐसा इस्तेमाल करना धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है और इससे बच्चों में डर का माहौल भी पैदा हो सकता है। उत्तराखंड : मां काली के रूप में रील बनाने पर बवाल, नीतू बिष्ट के खिलाफ शिकायत

15 Oct 2026 01:29AM,
by: Babuaa Desk