21 Jan 2021

Generic placeholder image

 रायगढ़ : कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम आमानारा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि साजापाली से आमानारा के बीच 4 किलो मीटर सड़क के सुधार को अगले एक सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। जिससे मिट्टी मुरुम की सड़क अभी तैयार की जाएगी। साथ ही इस सड़क के पक्के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। उच्च अधिकारियों से समन्वय कर जल्द स्वीकृत कराते हुये निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा। मालूम हो कि यहां के ग्रामीणों ने पिछले दिनों कलेक्टर भीम सिंह से मुलाकात कर बताया था कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। जिसे दूर करने सड़क निर्माण की मांग रखी थी। कलेक्टर सिंह ने आमानारा पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना तथा उसके त्वरित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी इस दौरान साथ में मौजूद रहीं।

21 Jan 2021 08:48AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर हक भीउपस्थित थे ।

21 Jan 2021 08:05AM,
by: Thaneshwar sahu