21 Jun 2021
गोरखपुर खाद कारखाना अब जुलाई नहीं बल्कि अक्तूबर 2021 तक शुरू हो सकेगा। लगातार दूसरे साल कोविड के प्रकोप की वजह से कारखाने का निर्माण कार्य प्रभावित होने से ऐसी नौबत आई है। कोरोना काल में करीब दो महीने तक काम ठप रहने की वजह से अभी भी बैगिंग बिल्डिंग, डीएम प्लांट और एसटीपी व ईटीपी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
21 Jun 2021 11:36AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की बहुचर्चित वेब सीरीज रूद्रा- द एज ऑफ डार्कनेस इन दिनों खासा सुर्खियों में है। ये बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज है। जिसके लिए तान्हाजी फेम स्टार खासा सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वेब शो में अजय देवगन के अपोजिट लीड रोल में साउथ फिल्म अदाकारा राशी खन्ना नजर आने वाली हैं। इस वेब शो को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।
21 Jun 2021 11:04AM,by: Vikash Kumar
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया। दिन की शुरुआत करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। इस लिहाज से भारतीय टीम को अब भी 116 रन की बढ़त हासिल है।
21 Jun 2021 10:44AM,by: Vikash Kumar
घाटी में दहशतगर्दों को भारतीय सेना के जवान लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अब इस बीच खबर आ रही है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सीआरपीएफ और आंतकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कश्मीर: सोपोर में सीआरपीएफ और आंतकियों के बीच मुठभेड़
21 Jun 2021 10:43AM,by: Vikash Kumar
तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में वो ऑफ व्हाइट स्वेटशर्ट, जींस और पिंक शॉल लिए हुए नजर आ रही हैं। नुसरत ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'दयालुता सबकुछ बदल देती है।'
21 Jun 2021 10:07AM,by: Vikash Kumar
मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी ईको वैन के एम्बुलेंस संस्करण की कीमतों में कमी की घोषणा की है। कंपनी ने जीएसटी दर में कटौती के बाद ईको एम्बुलेंस की कीमत में 88,000 रुपये की कमी की है। अब मारुति ईको एम्बुलेंस 6.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध होगी। बता दें कि ईको एम्बुलेंस पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।
21 Jun 2021 09:32AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








