21 Jun 2021

Generic placeholder image

देश में कोरोना ने अपना भयानक रूप दिखाया है। इस खतरनाक वायरस से देश के लाखों लोगों की जान गई है और अभी भी जा रही है। आने वाले वक्त में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। इस बीच मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह कोविड से मौत के लिए 4 लाख मुआवजा नहीं दे सकती, जिस पर अब कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए इस मुद्दे पर चुल्लू भर पानी में डूब मरो भाजपा सरकार ! तक कह डाला। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को शपथ पत्र देकर कहा कि केंद्र के पास कोरोना महामारी से मरने वालों व्यक्तियों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने को पैसा नहीं है।

21 Jun 2021 01:18AM,
by: Vikash Kumar