21 Aug 2022

Generic placeholder image

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वे अपने स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि प्रमुख बैठकों में नहीं बुलाए जाने के कारण आनंद शर्मा कांग्रेस में खुद को उपेक्षित और अलग-थलग महसूस कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उनका स्वाभिमान नॉन निगोशिएबल है. उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है. आनंद शर्मा के इस्तीफ से पहले G23 समूह के दूसरे नेता गुलाम नबी आजाद ने भी जम्मू-कश्मीर में अभियान समिति के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था.

21 Aug 2022 09:14AM,
by: Imran Khan