21 Aug 2022

Generic placeholder image

कोरिया जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर के जंगलों में शनिवार को एक हाथी दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि यह हाथी मध्य प्रदेश के फतेह टोला से होते हुए मेंहदौली बरछा होते हुए बड़वानी के जंगल में विश्राम कर रहा है. ग्रामीणों ने जब जंगल मे हाथी को देखा तो तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र जनकपुर का वन अमला लगातार जंगल मे हाथी पर नजर बनाए हुए है. जब इस संबंध में हमने वन परिक्षेत्राधिकारी जनकपुर चंद्रमणि तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि ''जंगल मे हाथी की उपस्थिति की जानकारी मिल गई है. वन अमला सतत निगरानी कर रहा है.लोगों से अपील की जा रही है कि जंगल में ना जायें और सावधानी रखें. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें. कोरिया के जनकपुर में हाथी, वन विभाग अलर्ट

21 Aug 2022 01:06AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कलेक्टोरेट के सभागार में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की बैठक ली. गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था के साथ जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की. इस समीक्षा बैठक में दुर्ग रेंज आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी,सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे. साथ ही पीडब्ल्यूडी और दुर्ग नगर निगम आयुक्त को भी बैठक में बुलाया गया था. गृह मंत्री ने बैठक में कहा कि "क्राइम को लेकर जो हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं, उस स्थान पर विशेष रूप से पेट्रोलिंग होनी चाहिए. पुलिस के पास आने वाले प्रार्थी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो और इसका जल्द निपटारा हो. वहीं हॉटस्पॉट वाले चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं. शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गये. शहरों में ड्रग्स की तस्करी बढ़ गई है.

21 Aug 2022 01:06AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बिलासपुर ग्रामीण बैंक में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. यहां फर्जी दस्तावेज से लोन लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर लोन लेकर ठगी करने का भी आरोप है. करीब 86 लाख रुपये का लोन आरोपियों ने लिया था. इस केस में बैंक की तरफ से तारबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कागजात के आधार के पर खोजबीन की और केस को सुलझाया. थाना तारबाहर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक लिंक रोड के शाखा प्रबंधक अंकिता दुबे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया गया कि दो युवकों ने 86 लाख रुपए लोन के माध्यम से बैंक से लिया था. आरोपी फिर लोन की किस्त नहीं दे रहे थे. बैंक की छानबीन के बाद पुलिस में बैंक प्रबंधन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। फर्जी दस्तावेज से लोन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

21 Aug 2022 01:06AM,
by: Imran Khan