22 Feb 2024
भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान पेश किया है. कंपनी ने ये प्लान्स अपने पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स की मदद से एयरटेल के यूज़र्स हवाई जहाज में यात्रा करने के दौरान भी एयरटेल नेटवर्क का इस्तेमाल कर पाएंगे. एयरटेल के इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान्स की कीमत 195 रुपये से शुरू होती है. आइए हम आपको इन सभी प्लान्स के बारे में बताते हैं.
22 Feb 2024 12:15PM,by: Vinay Jha
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''26 साल से सत्ता में रहने के बावजूद अगर 341 सरकारी स्कूल सिर्फ़ एक कमरे में चल रहे हैं तो उस सरकार के लिए इससे ज्यादा शर्म की कोई बात नहीं हो सकती. ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा? दिल्ली में हम बजट का 25% शिक्षा पर खर्च करते हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे NEET-JEE और NDA की परीक्षा पास कर रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाएंगे तो हमारे बच्चे पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे और देश को भी आगे बढ़ाएंगे. हम ये काम दिल्ली में कर रहे हैं, पंजाब में भी शुरू कर दिया है. देश में जहां-जहां मौक़ा मिलेगा वहां भी करेंगे. देश को आगे लेकर जाएंगे.'' अरविंद केजरीवाल का गुजरात सरकार पर तंज..
22 Feb 2024 12:15PM,by: Vinay Jha
कवर्धा हत्याकांड की गुंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने साधराम यादव हत्याकांड का मामला उठाते हुए इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में उतर गए। इसके बाद हंगामा करने वाले सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया। गर्भगृह में नारेबाजी करने वाले कांग्रेसी विधायक निलंबित..
22 Feb 2024 12:15PM,by: Vinay Jha
यूपी में कल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा हो गया, लेकिन दोनों पार्टियों का मिलन असदुद्दीन ओवैसी को रास नहीं आ रहा है. ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है. ओवैसी बोले-अखिलेश को मुस्लिम वोट भी मिला, लेकिन फिर भी बीजेपी को नहीं रोक पाए. कितने चुनाव हारेंगे अखिलेश यादव. कितने चुनाव हारेंगे अखिलेश यादव- ओवैसी..
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्दी ही करोड़ों किसानों के खाते में होली से पहले तोहफा आने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने किसानों के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने की शुरुआत करने वाले हैं. इस दिन आपके अकाउंट में आएगा पीएम-किसान की अगली किस्त का पैसा..
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक के लिए ओपेन बुक एग्जाम कराने का प्रस्ताव रखा है. इसके पहले भी बोर्ड ने क्लास 9 और 11 के लिए तीन साल तक ओबीई एग्जाम का एक्सपेरिमेंट किया था. ऐसा साल 2014-15 से 2016-17 के बीच किया गया था. एक बार बोर्ड फिर से ओबीई एगजाम क्लास 9 से 12 तक के लिए कराने का प्रस्ताव लाया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है.
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था कि उनके बेटे अकाय कोहली का जन्म हो चुका है. वामिका का छोटा भाई दुनिया में आ गया है. इसके साथ ही कपल ने मीडिया से उनकी प्राइवेसी की भी अपील की. लेकिन सवाल ये है कि अकाय कोहली को नागरिकता कहां की मिलेगी? अनुष्का-विराट का बेटा अकाय बनेगा ब्रिटिश नागरिक?
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
राम मंदिर उद्घाटन के साथ ही अयोध्या अब तक कई बड़ी सौगातें मिल चुकी हैं. अयोध्या में सौगातों का सिलसिला जारी है. भारत का तीसरा और उत्तर प्रदेश का पहला सबसे बड़ा सोलर प्लांट अयोध्या में शुरू हुआ है. 165 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह सोलर प्लांट अयोध्या की विद्युत जरूरत का लगभग 30% हिस्से की पूर्ति करेगा. साथ ही भविष्य में पूरी अयोध्या की विद्युत आपूर्ति इसी सोलर प्लांट के जरिए पूरी करने की तैयारी है. अयोध्या में शुरू हुआ यूपी का सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्लांट..
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









