22 Feb 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे होटल सायाजी में एक निजी समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
22 Feb 2024 07:03AM,by: Tikendra Sinha
महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 3009 करोड़ 28 लाख 14 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पारित की गई। इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित व्यय के लिए मांग संख्या 34 के तहत 121 करोड़ 76 लाख 27 हज़ार रुपए और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए मांग संख्या 55 के तहत 2887 करोड़ 51 लाख 87 हजार रूपए की अनुदान मांगे शामिल हैं।
22 Feb 2024 07:03AM,by: Tikendra Sinha
सबसे गहरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती। आज जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय माना कैंप स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के बालगृह में पहुंचे तो मूकबधिर बच्चों की सांकेतिक भाषा में कही गई जन्मदिन की शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति उन्होंने पहचान ली और बच्चों को इस स्नेह के बदले खूब प्यार दिया। साथ ही उनके नये भवन के लिए 25 करोड़ रुपए की घोषणा भी की।
22 Feb 2024 07:03AM,by: Tikendra Sinha
हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सबका साथ, सबका विकास, का महज नारा देने भर से सारा काम नहीं हो जाता. सबके विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है. बीजेपी सरकार चंद नारों तक सिमट कर रह गई है, जनता पीछे छूट गई है. सबसे ज्यादा भेदभाव तो BC-A और BC-B श्रेणी के लोगों के साथ किया जा रहा है.
22 Feb 2024 07:02AM,by: Vinay Jha
राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड पर 434 रनों के बड़े अंतर से जीत के बाद भारतीय टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज में भारत ने अपना दबदबा बनाकर रखते हुए 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक ओर भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी तो दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम वापसी के लिए अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएगी. रांची में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया..
22 Feb 2024 07:02AM,by: Vinay Jha
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का समय जैसे- जैसे नजदीक आता जा रहा है. सियासी बयानबाजियां भी तेज होती जा रही हैं. सत्ताधारी दल बीजेपी ने एक बार फिर विपक्ष को निशाने पर लिया है. गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह विपक्षी नेताओं पर जुबानी हमला बोला है. बृजभूषण शरण सिंह गोंडा के छपिया विकासखंड में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वो हैं हमारे स्टार प्रचारक - बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह..
22 Feb 2024 07:02AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









