23 Apr 2021
दुर्ग। कोरोना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 8 मेडिकल ऑफिसर्स को दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन डॉक्टरों की ड्यूटी 21 अप्रैल से चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में लगाई थी, लेकिन वे ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए। कोरोना की रोकथाम की ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर सभी 8 डॉक्टरों को दुर्ग कलेक्टर ने शो काज नोटिस जारी किया है।
23 Apr 2021 05:15PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ लगातार रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत भी जारी है. हर दिन संक्रमित मरीज के परिजन मेडिकल शॉप के बाहर लंबी-लंबी कतार लगाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन लेने के लिए घंटों खड़े रहते हैं. शुक्रवार का दिन प्रदेश के लिए राहत वाला दिन रहा. 15 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप रायपुर पहुंची. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
23 Apr 2021 05:15PM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों में ऑक्सीजन गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर साथ ही उसकी सुरक्षा को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है | जिसमे उन्होंने ऑक्सीजन-परिवहन वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने और उनके परिवहन के लिए विशेष गलियारों का प्रावधान करने की बात लिखी है |
23 Apr 2021 05:14PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब छत्तीसगढ़ में बाहर राज्यों से आने वालो पर कड़ाई करने वाली है | बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्ट एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ साथ राज्य सीमा के आरटीओ जांच चौकी में कियोस्क जांच केंद्र में कराए जाने का आदेश जारी किया है।
आदेश प्रदेश में 27 अप्रैल से लागू किए जाएंगे।
23 Apr 2021 05:14PM, by: Babuaa Desk
महासमुंद / रायपुर से प. बंगाल लौट रही कार ट्र्क से जा टकराई | इस सड़क हादसे में कार सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं कुछ लोग घायल है, जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना सरायपाली के सिंघोडा थाना क्षेत्र की है। गुरूवार की रात रायपुर से सात लोग कार में सवार होकर प. बंगाल लौट रहे थे। इस दौरान सरायपाली के नेशनल हाईवे के पास उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस घटना में कार सवार पिता सुमित जाना, पुत्र आयुष जाना की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक टिकरापारा में रहता था और ज्वेलरी शाॅप में कारिगर का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्रायवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
23 Apr 2021 05:14PM,by: Babuaa Desk
रायपुर/ सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी DEO को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में 50 प्रतिशत बच्चियों को दाखिला दिया जाएगा। अगर सीट 50 प्रतिशत बच्चियों के दाखिले से नहीं भर पाता है तो बच्चों से उसे भरा जाएगा। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट रिज़र्व रहेगा। खाली 25 प्रतिशत सीटों पर लॉटरी के जरिये एडमिशन होगा।
23 Apr 2021 05:14PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत गृहमंत्री शामिल कोरोना नियंत्रण की व्यवस्था व टीकाकरण की समीक्षा समेत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वही बैठक में जानकारी दी गई की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से अबतक जिला कलेक्टरों को कुल 73 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि आबंटित की गई है। वही वर्तमान में मुख्यमंत्री सहायता कोष में 53 करोड़ 88 लाख 5 हजार रुपये रुपये की सहायता राशि जमा हैं । मुख्यमंत्री सहायता कोष में उपलब्ध राशि का उपयोग कोरोना पीड़ितो को सहायता एवम उपचार में उपयोग किया जा रहा है।
23 Apr 2021 05:14PM,by: Babuaa Desk
बलौदाबाजार :कोरोना की दूसरी लहर से जिले में मौत की संख्या में एकाएक इज़ाफा दर्ज किया गया है। प्रतिदिन लगभग 10 लोग काल-कवलित हो रहे हैं। दूसरी लहर के पिछले सप्ताह में हुई मौत के आंकड़ों ने प्रशासन की चिन्ता बढ़ा दी है। जिले में अब तक कोरोना से 238 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने मौत सहित कोरोना के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। जिसमें प्रमुख तथ्य यह उभरकर सामने आया है कि मरीज़ बीमारी के अंतिम अवस्था में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनकी मौत अस्पताल में भरती के दिन ही अथवा इसके दूसरे दिन रिकार्ड की गई है। इनका कारण यह हो सकता है कि शुरुआत में वे लक्षणों को छुपा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर झोला-छाप डॉक्टरों से इलाज करवा रहे होते हैं। जब स्थिति अत्यंत गंभीर एवं नियंत्रण से बाहर होने लगती है तब वे अस्पताल की ओर रुख करते हैं। तब तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के हाथों से भी मामला निकल चुका होता है। ऐसी हालात नहीं आने देने की अपील जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने की है। अस्पताल में देरी से पहुंचना कोरोना से मौत का प्रमुख कारण
23 Apr 2021 05:03PM,by: Thaneshwar sahu
मध्यपरदेश / जबलपुर के एक बार फिर से दूसरी बार घटना हुई है। उखरी रोड पर स्थित गैलेक्सी अस्पताल में गुरुवार रात 5 कोविड मरीजों की ऑक्सीजन गैस नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। इससे भी शर्मनाक बात ये है कि जब मरीज ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने पर तड़प रहे थे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए।
23 Apr 2021 05:03PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








