23 May 2022
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स यानी वैट 2.08 रु. प्रति लीटर और 1.44 रु. प्रति लीटर कम कर दिया। महाराष्ट्र सरकार के बयान में कहा गया है कि कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम केंद्र की ओर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 8 रु. और 6 रु. प्रति लीटर की कमी करने के एक दिन बाद आया है। उत्पाद शुल्क की कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9.5 रु. प्रति लीटर और 7 रु. प्रति लीटर की गिरावट आई है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर वैट घटाकर 2.48 रु. प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रु. प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया था। केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए के स्टेट टैक्स की कटौती की थी।... वैट में कमी के बाद महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोल पर हर महीने करीब 80 करोड़ रु. और डीजल पर 125 करोड़ रु. का नुकसान होने की उम्मीद है। इस हिसाब से सरकार को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा होगा। मुंबई में एक्साइज ड्यूटी में कमी और वैट कम करने के फैसले के बाद, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.27 रु. और एक लीटर डीजल की कीमत 95.84 रु. हो गई है।
23 May 2022 01:26AM,by: Imran Khan
मेघालय विधानसभा के नए भवन का स्टील डोम रविवार को ध्वस्त हो गया। इसे हाल ही में स्थापित किया गया था। घटना रात में हुई है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। PWD के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रेनसम सुतनागा ने कहा कि डिजाइन के कारण डोम ध्वस्त हुआ है। डोम काफी भारी था। स्ट्रक्चर उसका वजन सहन नहीं कर सका। डोम की ऊंचाई करीब 65 मीटर थी जबकि मीनार की ऊंचाई 13 मीटर थी। डोम का वजन 70 टन था। अब दो हफ्ते मलबा हटाने में लगेंगे। हल्के डोम की नई डिजाइन बनाने में करीब 8 से 9 महीने लगेंगे। मेघालय विधानसभा के नए भवन का स्टील डोम ध्वस्त, कोई हताहत नहीं
23 May 2022 01:25AM,by: Imran Khan
सुपेला पुलिस ने निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के मामले में उनके सहयोगी उद्योगपति रणजीत सिंह सैनी को वैशालीनगर से गिरफ्तार किया। उसे रिमांड पर जेल भी भेज दिया गया। रणजीत पर कैमिकल फैक्ट्री संचालक कमल सेन की पत्नी से एक केस में धाराएं कम करने और चालान पेश करने के एवज में 20 लाख रुपए वसूली का आरोप है।
23 May 2022 01:25AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यों पहुंच गए हैं। वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई के दौरे के लिए यहां पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। टोक्यो में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
23 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
सांगवान सिटी में रह रहे अनुसूचित जाति के लोगों ने डॉ. आंबेडकर जयंती पर भंडारा न करने की अनुमति देने पर अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ का बैनर लटका दिया है, उसमें ‘दलित उत्पीड़न से पलायन को मजबूर’ लिखा है। वहीं, इस मामले में सांगवान सिटी के सीएमडी डॉ. नरेंद्र सांगवान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कभी कार्यक्रम की अनुमति देने से मना नहीं किया। दूसरी ओर इस मामले में सियासी पार्टियों के नेता भी कूद गए हैं। अनुसूचित जाति के लोगों ने घरों पर लटकाया ‘मकान बिकाऊ’ का बैनर
23 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



