24 Jan 2021
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में गंभीर हालत में हैं। शनिवार की देर रात उन्हें रांची के रिम्स (अस्पताल) से एयर एंबुलेंस से आनन-फानन में दिल्ली भेजा गया। पत्नी राबड़ी देवी व पुत्र तेजस्वी यादव सहित परिवार के लोग उनके साथ हैं। इस बीच रांची में पिता से मिलकर पटना लौटे बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता की रिहाई के लिए सोशल मीडिया में कैंपेन शुरू किया है। तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर भागवत कथा का आयोजन भी कराया है।
24 Jan 2021 09:46AM,by: Thaneshwar sahu
मंत्रालय ने बताया कि भारत में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में केवल 6 दिन लगे। यह गिनती अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से अधिक है। ब्रिटेन को 18 दिन लगे जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को 10 लाख तक पहुंचने में 10 दिन लगे। भारत में 24 जनवरी को सुबह 8 बजे तक लगभग 16 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो इस अंतराल में 1 लाख 91 हजार 609 लोगों को 3,512 सत्रों में टीका लगाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि टीकीकरण के लिए अब तक कुल 27,920 सत्र आयोजित किए जि चुके हैं। अन्य देशों की तुलना में भारत टीकाकरण में आगे
24 Jan 2021 09:46AM,by: Thaneshwar sahu
रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 241 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य पूर्व सैनिक इस पद के लिए 12 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आरबीआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
24 Jan 2021 08:09AM,by: Thaneshwar sahu
देश में आ रहे बर्ड फ्लू के मामलों के बीच राष्ट्रीय खाद्य प्राधिकरण ने एक जरूरी निर्देश जारी किया है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने कहा है कि पॉल्ट्री के चिकन और अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाने में किसी तरह का खतरा नहीं है। प्राधिकरण ने कहा है कि पकाने के बाद बर्ड फ्लू के वायरस निष्कि्रय हो जाते हैं। देश में बर्ड फ्लू को लेकर अंडे और चिकन खाने को लेकर भय और आशंका का माहौल बना हुआ है। ऐसे में एफएसएसएआइ ने एक निर्देशिका जारी की है, जिसमें कहा गया है कि पॉल्ट्री के चिकन और अंडे को किस तरह बनाए और खाएं।
24 Jan 2021 08:09AM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आज हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी ने एक दिन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला है। वे देहरादून स्थित विधानसभा पहुंच गई हैं। प्रोटोकल मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। सृष्टि करीब दर्जनभर विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। इसके अलावा कई और कार्यक्रम भी तय हैं। सृष्टि शाम साढ़े चार बजे तक मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएंगी। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत भी वहीं मौजूद रहेंगे। सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की सीएम
24 Jan 2021 08:09AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरे की धुंध है तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है।
24 Jan 2021 08:09AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







