24 Jan 2021

Generic placeholder image

सुकमा ; राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य आयोजन के पहले आज अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डमी मुख्य अतिथि के आगमन उपरांत मंच पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। स्थानीय मिनी स्टेडियम सुकमा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। जिसका आज सुबह 9.00 बजे अंतिम रिहर्सल का अभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड आफ ऑनर दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ

24 Jan 2021 08:09AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री एवम आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद भवन आरंग में जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में पूर्ण हुए उन्नयन कार्य का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आग नागरिकों का निरन्तर आना जाना लगा रहता है। पहले कार्यालय में बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अभाव बना रहता था, जो कि अब दूर हो गया है। उन्होंने कार्यालय में सुविधा बढ़ने पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेशवर देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई भी दी। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

24 Jan 2021 08:09AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज की बहुलता और राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी की बेहतर व्यवस्था के जरिए वनवासियों के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते दो सालों में वनवासियों एवं लघु वनोपज संग्राहकों के जीवन में तब्दीली लाने के क्रांतिकारी फैसलों ने औने-पौने दाम में बिकने वाले लघु वनोपज को अब मूल्यवान बना दिया है। जिसका सीधा लाभ यहां के वनोपज संग्राहकों को मिलने लगा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ राज्य आज लघु वनोपज के संग्रहण के मामले में देश का अव्वल राज्य बन गया है। देश का 73 प्रतिशत वनोपज क्रय कर छत्तीसगढ़ राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है, जहां 52 प्रकार के लघु वनोपज को समर्थन मूल्य पर क्रय किया जा रहा है। इससे वनवासियों एवं वनोपज संग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है। देश में लघु वनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ अव्वल

24 Jan 2021 07:46AM,
by: Thaneshwar sahu