24 Feb 2024
केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी 2024 को इस योजना का ऑनलाइन के जरिए शिलान्यास करेंगे. इस बारे में भारतीय रेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी बयान के मुताबिक इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास 578.95 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.
24 Feb 2024 09:36AM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में ई-पैक्स लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने खाद्यान्न वितरण के लिए 11 राज्यों में 11 पैक्स गोदामों का शुभारंभ किया और 500 पैक्स में गोदामों के निर्माण की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।
24 Feb 2024 08:41AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री कोयला मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इन तीनों ओपन कास्ट प्रोजेक्ट से रेपिड लोडिंग सिस्टम के माध्यम से लोडिंग टाईम में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा।
24 Feb 2024 08:41AM,by: Tikendra Sinha
खनौरी सीमा पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत से किसानों में आक्रोश है. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने घोषणा की है कि न्याय मिलने तक वे शुभकरण सिंह का दाह संस्कार नहीं करेंगे. सरवन सिंह ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की. उन्होंने मांग की है कि शुभकरण सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसवालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
24 Feb 2024 07:10AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








