24 Feb 2024
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने INDI गठबंधन के विस्तार और इसमें बहुजन समाज पार्टी की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शनिवार (24 फरवरी) को कहा कि बीजेपी को हराने के लिए मायावती साथ आएं. इंडी गठबंधन में मायावती का स्वागत है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सीट के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूत करना चाहती है. बीजेपी को हराने के लिए साथ आएं मायावती - जयराम रमेश..
24 Feb 2024 05:34AM,by: Vinay Jha
एम्स ट्रॉमा सेंटर के चीफ डॉक्टर कामरान फारूकी ने बताया कि ट्रॉमा केयर में बेहतरीन सुविधाओं के लिए लगातार काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में ट्रॉमा सेंटर में एक ऐसे हाइब्रिड ओटी की जरूरत महसूस की गई, जहां सर्जरी के दौरान जरूरत पड़ने वाली जांच की सुविधा ऑपरेशन थियेटर में ही मिल सके और कीमती समय को बर्बाद होने से बचाया जा सके, जो मरीजों को जांच के लिए ओटी से ले जाने और फिर वापस लाने में लगता है.
24 Feb 2024 05:34AM,by: Vinay Jha
असम मंत्रिमंडल ने 'असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935' को निरस्त करके राज्य के भीतर बाल विवाह पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस अधिनियम को 'सदियों पुराना' करार दिया और एक्स पर कहा कि यह निर्णय असम में बाल विवाह पर रोक लगाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत देता है। असम ने मुस्लिम विवाह अधिनियम निरस्त किया
24 Feb 2024 05:34AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को "इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024‘‘ से नवाजे जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर उन्हें यह अवार्ड सौंपा।
24 Feb 2024 05:34AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। धर्म गुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर श्री साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री साय ने कहा कि दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर की परिधि में कोई भी नया औद्योगिक प्रतिष्ठान शुरू न हो इसके लिए विचार किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने पंथश्री हुजूर प्रकाश मुनि नाम साहेब से छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल, सांसद श्री सुनील सोनी, भाटापारा विधायक श्री इंद्र कुमार साव, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रमोद मिंज, भाटापारा पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी दर्शन कर गुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया। दामाखेड़ा का नाम अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा
24 Feb 2024 05:34AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








