24 Apr 2021
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों, आडम्बरों और कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा का संदेश दिया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी जनसामान्य के लिए प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर का जीवन हम सभी को अनुशासन, तप और संयम को अपने जीवन मे उतारने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का दर्शन अशांत विश्व को शांति का सन्देश दे सकता है और दुनिया को हिंसा व आतंकवाद से मुक्ति दिला सकता है। भगवान महावीर के जीवन आदर्शों का पालन करने पर हम सभी प्रकृति के अनुकुल रहेंगे और सदैव निरोगी रहेंगे तथा संक्रामक बीमारियों से भी हमारी रक्षा होगी।
24 Apr 2021 02:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि बार-बार लॉकडाउन लागू करने से कोई फायदा नहीं है, कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लगातार होती मौतों को लेकर दिए गए एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को समुचित उपचार की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होगी और उसकी पहुंच हर नागरिक तक होगी।
24 Apr 2021 01:56PM,by: Babuaa Desk
भोपाल/ ऑक्सीजन की कमी से जबलपुर, शहडोल, भोपाल के बाद ग्वालियर में मरीजों की मौत बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की लापरवाही, नाकारापन की सजा आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है. एक वर्ष में आपने प्रदेश को को आपने सिर्फ़ जुमले, भाषण, आयोजन, अभियान और झूठी घोषणाएं दी हैं.
24 Apr 2021 01:24PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश के 5 जिलों में लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। वही लॉकडाउन बढ़ाने की लिस्ट में धमतरी व बेमेतरा जिला भी शामिल हो गए है | लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सूरजपुर, धमतरी, जशपुर, कांकेर और रायपुर जिले में भी लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में कोरबा कलेक्टर किरण कौशल और बेमेतरा कलेक्टर अनंत तयाल ने आदेश जारी कर दिया है।
24 Apr 2021 01:23PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



