24 Apr 2021
बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद उन स्टार्स में से हैं जो कोविड-19 महामारी के मुश्किल वक्त पर एक मसीहा बन कर सामने आए थे। सोनू ने महामारी कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर और जरुरतमंदों की जिस तरह से मदद की उसे कोई भी भुला नहीं सकता है। आज भी सोनू सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनकी जमकर तारीफ हो रही है। कोरोना निगेटिव होने के बाद भी सोनू फिर से पूरे जी जान से जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में जुटे हैं।
24 Apr 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। कोरोना काल में नागरिकों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही कोरोना से संक्रमित होकर होम आईशोलेशन में रहकर इलाज करा रहे लोगों के घर में स्टेंसिल से पेंट कर सूचना लगाई जा रही है।
24 Apr 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना कहर कम नहीं हो रहा है. अब रायपुर में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है. उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लिखा- कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
24 Apr 2021 12:25PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में चारो ओर कोरोना का कहर छाया हुआ है | मौत का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा | वही इस बीच जांजगीर-चांपा जिले से निकलकर बड़ी खबर सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार पिछले 9 अप्रैल से कोरोना के संक्रमण की चपेट में आये पामगढ़ थाना प्रभारी केपी टंडन का ईलाज श्रीराम केयर हास्पिटल बिलासपुर में चल रहा था, आज दोपहर दो बजे उनकी मौत की खबर ने पुलिस महकमे के साथ-साथ पामगढ़ वासियों को भी आहत कर दिया है। उक्त मामले की पुष्टि पुलिस डीएसपी श्रीमती दिनेश्वरी नंद ने की है।
24 Apr 2021 11:59AM, by: Babuaa Desk
दंतेवाड़ा, वर्तमान में विशाखापट्नम से किरन्दुल तक ट्रेनों का आवागमन हो रही है। जिसमें इस जिले में भी यात्रियों को आगमन हो रहा है। उक्त यात्रियों का आंवराभाटा दन्तेवाड़ा, बचेली, किरन्दुल रेलवे स्टेशनों में कोविड परीक्षण एवं क्वारेंटाईन किये जाने हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री सौरभ कश्यप, नायब तहसीलदार, नोडल अधिकारी, श्री प्रदीप डोंगरे, उप अभियंता, सहा. नोडल अधिकारी, को दन्तेवाड़ा का श्री मुकेश कुमार गौंड, डिप्टी कलेक्टर, नोडल अधिकारी, श्री विश्वजीत मालिक, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहा. नोडल अधिकारी, को बचेली का एवं श्री महेश कुमार कश्यप, सहा. अधीक्षक नोडल अधिकारी, श्री संतोष कुमार नेगी, उप अभियंता, सहा. नोडल अधिकारी को किरन्दुल का नोडल एवं सहा. नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। उक्त अधिकारी संलग्न प्रपत्र मो.नं- 8827580970 में जानकारी प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।
24 Apr 2021 11:42AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने निजी कोविड अस्पतालों और शासकीय कोविड अस्पतालों ,कोविड केयर सेंटर आदि में रेमडीसीविर इंजेक्शन के उपयोग और रिकार्ड रखने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ द्वारा इस संबंध में 23अप्रैल को निर्देष जारी किए गए हैं। मुृख्य स्वास्थ्य एव चिकित्सा अधिकारियों को इस संबध्ंा में औचक निरीक्षण करने भी कहा गया है।
24 Apr 2021 11:42AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : अवंति विहार व्यापारी संघ के संरक्षक राजकुमार राठी,अशोक गुप्ता, अध्यक्ष संतोष गंगवानी, महामंत्री किशोरचंद नायक ने बताया कि राजधानी के जिलाधीश द्वारा किराना सामान की होम डिलीवरी का आदेश जारी किया गया था एवं आदेश जारी करने के 3 दिन बाद ही सभी ज़रूरत के सामान किराना दुकानों में समाप्त हो गए है,ऐसी स्थिति में किराना सामान की ज़रूरतमंद जनता दर-दर भटकने मजबूर हो गयी है। थोक बाजार नहीं खुलने से किराना दुकान में नही मिल रहा सामान-राठी
24 Apr 2021 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


