24 Jun 2021

Generic placeholder image

महंगाई और डीजल पेट्रोल के बढी कीमत के विरोध में स्थानीय शिवसेना इकाई के द्वारा जिला सचिव ओमकार वर्मा के नेतृत्व में दीनदयाल चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लगभग आधे घंटे तक बारिश के बीच शिवसेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। जिला सचिव ओमकार वर्मा ने कहा कि जिस तेजी के साथ महंगाई बढ़ी है और लगातार बढ़ते जा रही है उससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. खासकर गरीब लोग महंगाई के चलते खाने में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार है जब सो रुपए पेट्रोल डीजल की कीमत पहुंची है. चाहे खाने के सामान हो या खाना बनाने के गैस घासलेट हो सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीबों की हितेषी कहने वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। जिसका हम शिवसैनिक विरोध करते हैं। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के नगर उपाध्यक्ष संतोष यादव शिवसैनिक कृष्णा यदु. लेख राम. सीताराम निषाद, पुष्पराज, विष्णु वर्मा, बलराम निर्मलकर, देवेंद्र निषाद, कोमल मानिकपुरी, तोरण वर्मा हितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए। प्रदर्शन करने के बाद शिव सैनिक दीनदयाल चौक से रैली की शक्ल में स्टेशन चौक पहुंची जहां एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद प्रदर्शन के समापन की घोषणा की गई।

24 Jun 2021 06:54AM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

आरपीएफ ने पिछले दो महीनों में रेलवे के चार कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार करके तत्काल टिकट बुक करने और उन्हें प्रीमियम पर जरूरतमंद यात्रियों को बेचने में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वेरावल आरपीएफ पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर उदयभान सिंह ने कहा, "नौवां आरोपी रवि गुप्ता, जो सूरत का एक एजेंट है, जो अवैध रूप से जारी तत्काल ट्रेन टिकटों की कालाबाजारी में शामिल है, को आरपीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।"छले दो महीनों में रेलवे के चार कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार करके तत्काल टिकट बुक करने और उन्हें प्रीमियम पर जरूरतमंद यात्रियों को बेचने में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वेरावल आरपीएफ पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर उदयभान सिंह ने कहा, "नौवां आरोपी रवि गुप्ता, जो सूरत का एक एजेंट है, जो अवैध रूप से जारी तत्काल ट्रेन टिकटों की कालाबाजारी में शामिल है, को आरपीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।"

24 Jun 2021 06:25AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने आज करतला तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में उपलब्ध राजस्व प्रकरणों की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली और कई प्रकरणों के लंबे समय से लंबित रहने का कारण पूछा। प्रकरणों के लंबित रहने का कोई समाधान कारक उत्तर तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार नहीं दे सके। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और तहसीलदार मुकेश देवांगन तथा नायब तहसीलदार तारा सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।साहू ने तहसीलदार कोर्ट में प्रकरणों के अद्यतीकरण और नियमित पंजीयन नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की। साहू ने सभी प्रकरणों का अद्यतीकरण करने का निर्देश  कलेक्टर ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी

24 Jun 2021 05:59AM,
by: Imran Khan