24 Nov 2022

Generic placeholder image

बीजापुर -ब्यूरो आँफ एनर्जी एफिसेंसी भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से ऊर्जा एवं जल सरंक्षण के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला क्रेडा विभाग जिला कार्यालय बीजापुर द्वारा 23 नवंबर 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर (पनारापारा) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री आरके राय कार्यपालन अभियंता (क्रेडा) दंतेवाड़ा, जिला प्रभारी क्रेडा श्री मनीष नेताम श्री मनीराम साहू ऊर्जा सरंक्षण प्रभारी, श्री बीके ठाकुर, बिरेन्द्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार आयम,धनसिंह ठाकुर, कुनिका ठाकुर, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कार्यशाला में ऊर्जा एवं जल सरंक्षण के बारे में विभाग द्वारा किसानों को जानकारी देते हुए ऊर्जा बचत करने हेतु स्टार रेटेड विद्युत उपकरणों के उपयोग कर बिजली बचत करने जागरूक करते हुए प्रशिक्षित किया गया साथ ही बिजली उत्पादन के साधन जैसे कोयला, ईंधन,कच्चा तेल, सीमित मात्रा मे है उसे देखते हुए सोलर संयत्रों की स्थापना एवं उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं जल सरंक्षण के संबंध मे वरिष्ठ वैज्ञानिक ने अनुभव साझा करते हुए ड्रिप सिंचाई कर कम से कम पानी से अधिक से अधिक उत्पादन करने हेतु जागरूक किया गया।

24 Nov 2022 09:45AM,
by: Alanga rao