24 Nov 2022

Generic placeholder image

बीजापुर भोपालपटनम में 80 वर्ष की वृद्ध असहाय महिला की पीड़ा से अवगत होने पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने सवेंदनशीलता का परिचय देते हुऐ तत्काल हर संभव मदद पहुंचाने के लिए एसडीएम भोपालपटनम श्री नारायण गवेल को निर्देशित किया। एसडीएम श्री गवेल ने बताया कि 80 वर्षीय वृद्ध महिला गुम्मडी बुचक्का को हर संभव आवश्यक मदद के निर्देश कलेक्टर श्री कटारा द्वारा दिया गया। निर्देश के परिपालन में स्वयं की निगरानी पर श्री गवेल द्वारा उक्त महिला का वृद्धा पेंशन कार्ड बनवाकर 1800 रूपए तीन माह पेंशन दिया गया। पेंशन के अलावा राशन सामग्री, स्वच्छ आवास की व्यवस्था, पलंग, बिस्तर, रजाई, गद्दा, चादर, कंबल, मच्छरदानी दैनिक उपायोग की सामग्री बर्तन सेट, स्वेटर, कपडे एवं सभी आवश्यक सामग्री प्रदान किया। साथ में उनका स्वास्थ्य जांच भी कराया। प्रशासन के इस सहयोगात्मक पहल से वृद्ध महिला की चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। प्रशासन द्वारा दी गई सहयोग के लिए वृद्ध महिला ने आभार व्यक्त करते हुऐ खुशी जाहिर की। कलेक्टर की पहल पर बुजुर्ग के चहरे आई मुस्कान

24 Nov 2022 01:09AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर यूनिसेफ शिक्षा विशेषज्ञ छाया कुंवर के जिले में दौरे के अंतर्गत जिला कलेक्टर राजेंद कुमार कटारा ,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल जिला मिशन समन्वयक अधिकारी विजेंद्र राठौर सीख कार्यक्रम समन्वयक बस्तर देवेन्द्र राजपूत व निकिता देव की उपस्थिति में किया गया समीक्षा जिसमे जिले में प्राथमिक शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने ,बच्चों के भाषा में सुधार एवं उनकी समझ को विकसित करने , सीख कार्यक्रम द्वारा खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने , बच्चो के स्कूल आने,खेलने तथा पढ़ने के उत्सुकता का वातावरण निर्माण करने शिक्षा रणनीतियों को लेकर गहन विचारो पर चर्चा किया साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से जिले में यूनिसेफ के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के 187 पुनः संचालित प्राथमिक शालाओं में दिय गए खेल सामग्रियों का उद्देश्य खेल के जरिए बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना प्राथमिक शाला पदेड़ा में बच्चो को छाया जी द्वारा स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया.ताकि खेल के माध्यम से शिक्षा के तरफ उनका रूझान बढ़े और उनका शारीरिक विकास होने के साथ ही उनमें टीम भावना एवं नेतृत्व के गुण भी विकसित हों जिससे खेल के माध्यम से शिक्षा को रूचिकर बनाने में मदद मिलेगी जिनका यूनिसेफ के मास्टर ट्रेनर द्वारा स्पोर्ट्स किट के सही प्रयोग के लिए शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जाएगा उक्त बैठक के पश्चात बालिका शिक्षा कार्यक्रम पर बीते दिनों में आयोजित 4 दिवसीय बालिका शिक्षा प्रशिक्षण सम्बन्धित विषयो में पोर्टा केबिन बीजापुर के मास्टर ट्रेनरों ने जायजा लिया

24 Nov 2022 01:09AM,
by: Alanga rao