25 Jan 2021
देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1.03 करोड़ से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही दैनिक मामलों में भी कमी आ चुकी है। कोरोना की रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है तो सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,203 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 131 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।
25 Jan 2021 05:19AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :खारुन नदी में दुर्ग तथा रायपुर के किसी भी उद्योग से दूषित जल प्रवाहित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में प्रकाशित खबरों के संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर नगरपालिक निगम बिरगांव तथा पर्यावरण मंडल के संयुक्त जांच दल द्वारा गोंदवारा, सोनडोंगरी, बिरगांव औद्योगिक क्षेत्र उरला, सरोरा, उरकुरा, रावाभाटा तथा भनपुरी के आसपास के उद्योगों और दुर्ग के उद्योगों का निरीक्षण किया गया है, जिसमे यह पाया गया कि किसी भी उद्योग से दूषित जल खारून नदी में प्रवाहित नही हो रहा है। खारुन नदी का कुछ भाग घरेलू दूषित जल से प्रभावित है। इसमें सुधार हेतु नगर निगमों द्वारा 01 जुलाई 2021 के पूर्व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जानी है, ये प्लांट नगरीय निकायों के अधीन निर्माणाधीन हैं।
25 Jan 2021 05:19AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। राज्यपाल उइके इस मौके पर जनता के नाम अपना संदेश देने के साथ ही राज्य के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी। राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में करेंगी ध्वजारोहण
25 Jan 2021 04:15AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यटन देश-प्रदेश की आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां महासमुंद जिले में स्थित पुरातात्विक धरोहर सिरपुर, सरगुजा की रामगढ़ में प्राचीनतम नाटयशाला सीताबेंगरा गुफा, बस्तर में चित्रकोट और तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं जैसे अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के खजाने से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ को पर्यटन के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक स्थलों को रमणीय बनाया जा रहा है।
25 Jan 2021 04:15AM,by: Thaneshwar sahu
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज ई-ईपीआईसी (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र) लॉन्च करेगा, जो कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ई-ईपीआईसी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और पांच नए मतदाताओं को डिजिटल वोटर आईडी कार्ड वितरित करेंगे। यह पहली बार होगा जब सरकार डिजिटल फॉर्मेट में मतदाता पहचान पत्र जारी करेगी। अन्य पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस पहले से ही डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध हैं। आज से मिलेंगे डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, जाने महत्वपूर्ण बातें
25 Jan 2021 03:40AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







