25 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में से एक है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र की मजबूती में भागीदारी निभाएं। श्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मल्यों और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। हमें इसका प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और भेदभाव के बिना निर्भीक होकर करना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार का अधिकार दिया है। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और और मतदान प्रकिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।

25 Jan 2021 03:39AM,
by: Thaneshwar sahu