25 Feb 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 फरवरी) को भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमि द्वारका धाम में हैं. यहां पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2014 में जब आप सभी ने मुझे दिल्ली भेजा, तब आपसे वादा करके गया था कि देश को लुटने नहीं दूंगा. वादा किया था देश नहीं लुटने दूंगा - नरेंद्र मोदी..
25 Feb 2024 12:23PM,by: Vinay Jha
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ जांच को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. चंपई सोरेन ने तंज कसते हुए कहा है कि जो भी बीजेपी के आगे झुक जाता है, उसके खिलाफ कोई जांच नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी ऐसा ही करते तो उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं होती.
25 Feb 2024 10:03AM,by: Vinay Jha
ट्यूनेशिया के मुस्लिम धर्मगुरु इमाम महजौब महजौबी को फ्रांस के झंडे पर टिप्पणी करने की वजह से फ्रांस से निष्कासित कर दिया गया. इस बात की घोषणा आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने की. फ्रांस का आरोप है कि महजौब महजौबी ने फ्रांस के झंडे को शैतान का झंडा बताया था. फ्रांस के झंडे को शैतानी बताने वाले इमाम को मिला देश निकाला..
25 Feb 2024 10:03AM,by: Vinay Jha
देश के पर्यटन नक्शे पर अपनी छाप छोड़ने वाला राजिम कुंभ कल्प शनिवार (23 फरवरी) से शुरू हो चुका है। धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजीव मंदिर लोचन के दर्शन और महा नदी में गंगा आरती करने के बाद कुंभ की शुरुआत की। खास बात ये है कि समारोह में दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री और दिग्गज नेता शामिल नहीं हुए। राजीव लोचन मंदिर बनेगा धॉर्मिक कॉरिडोर - बृजमोहन अग्रवाल..
25 Feb 2024 10:03AM,by: Vinay Jha
भारत में अतिथि देवो भवः की महान परंपरा रही है। अतिथि का तात्पर्य ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुबह ही दिल्ली प्रवास से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही उन्हें तेलंगाना राज्य के प्रवास पर निकलना था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से कुछ ग्रामीण उनसे मिलने निवास गेट के बाहर खड़े हैं। मुख्यमंत्री स्वयं जशपुर जिले से हैं और जानते हैं कि यह इलाका राजधानी से दूर है और लंबी यात्रा करके सभी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के मन में अतिथि देवो भवः का यही भाव आया होगा और उन्होंने तत्काल सभी को अंदर बुलाया और मुलाकात करने की हामी भरी। चूंकि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं और आज के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपनों से मिलने की मुख्यमंत्री की आतुरता ने इस मौके को और खास बना दिया। जशपुर जिले के दुलदुला से आए सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका आभार जताया। इस दौरान युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलचंद्र भंजदेव भी उपस्थित थे।
25 Feb 2024 10:02AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








