25 Feb 2024
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर राज ठाकरे ने कहा ''ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए. मेरा सवाल है कि, अगर दुनिया में हर जगह मतपत्र से मतदान होता है, तो भारत में ईवीएम से क्यों होता है." दरअसल राज ठाकरे लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भर में अपने दौरे के तहत कल्याण में थे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए न सिर्फ ईवीएम बल्की राज्य की सियासत और दूसरे कई मुद्दों पर बयान दिया.
25 Feb 2024 06:17AM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने आज (25 फरवरी 2024) कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसी में से एक अहम प्रोजेक्ट सुदर्शन सेतु है. 2.5 किलोमीटर लंबा यह पुल केबल पर टिका भारत का सबसे लंबा पुल है. यह ओखा मेनलैंड और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ेगा. करीब 980 करोड़ रुपये की लागत से बना सुदर्शन सेतु पुल ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज के रूप में भी जाना जाता है. यह पुल द्वारकाधीश मंदिर में आने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सुदर्शन सेतु का उद्घाटन...
25 Feb 2024 06:17AM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने हेतु सरकार के प्रयास पर भी प्रकाश डाला और राजनांदगांव जिले के 451 एकड़ बंजर भूमि में 907 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट जो रात के दौरान भी आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने की क्षमता रखते हैं, उसे राज्य को समर्पित किया। साथ ही चरौदा-भिलाई में 280 करोड़ रूपए की लागत से 50 मेगावॉट रेलवे सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण किया।
25 Feb 2024 06:17AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं भारी उद्योग श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़” कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका “जनमन” का गहन अवलोकन किया। श्री गुर्जर ने विषयवस्तु को विस्तार से देखा और कहा कि शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने जिन योजनाओं को लागू किया, जनकल्याण के लिए जो काम किये गये, उन्हें इस पत्रिका में सारगर्भित ढंग से सहेजा गया है। शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी के लिए तथा इसके माध्यम से नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को यह पत्रिका सुंदरता से प्रस्तुत कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों में “जनमन”
25 Feb 2024 06:17AM,by: Tikendra Sinha
लखनऊ के अर्जुनगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के आगे चल रही एंडी डेमो गाड़ी पलट गई, जिससे 5 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के घायल हो गए हैं। सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। सभी घायलों को KGMU में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। PS होम, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी अस्पताल में घायलों से मिले।
25 Feb 2024 02:17AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









