25 Jun 2022

Generic placeholder image

10 वर्षीय राहुल साहू अब शारीरिक रूप से फीट हो गया है। आज घर लौटेगा राहुल,गांव में जश्न की तैयारी है पिछले 10 दिनों से उसका बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहुल अब बिना सहारे के चलने भी लगा है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फीजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे रहे। फीजियोथेरैपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्‌ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 106 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था। आज घर लौटेगा राहुल, जश्न की तैयारी

25 Jun 2022 06:45AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

ED की पूछताछ में फंसे राहुल गांधी के लिए एक और बुरी खबर सामने आयी । केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला किया गया है. राहुल गांधी के दफ्तर पर हमले के दौरान तोड़ फोड़ की गई. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. सत्तारूढ़ माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र इकाई एसएफआई का विरोध मार्च हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने राहुल गांधी के कार्यालय घुसकर तोड़फोड़ की. इस हमले की केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने इसकी निंदा की है।  भारतीय युवा कांग्रेस ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय की दीवार पर चढ़कर एसएफआई (SFI) के झंडे पकड़े कुछ गुंडों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने इस मामले में तोड़फोड़ की पुष्टि की है, जांच की बात भी कही है।    राहुल गांधी के कार्यालय में की गई तोड़फोड़,

25 Jun 2022 01:29AM,
by: BHUPENDRA DEWANGAN