25 Jun 2022
चीनी सरकार के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लगी तस्वीरों में नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2017) में सभी नेता हाथ पकड़कर मुस्कराते हुए, तो दसवें सम्मेलन (2018) में एक कतार में खड़े कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए और 11वें एवं 12वें शिखर सम्मेलन में बस खड़े हुए दिख रहे हैं। 13वें शिखर सम्मेलन में शामिल पांचों नेताओं की आप बस तस्वीरें देख सकते हैं। 14वां शिखर सम्मेलन, जो इसी हफ्ते आभासी तरीके से संपन्न हुआ, में केवल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठे और बोलते हुए दिख रहे हैं।
25 Jun 2022 01:29AM,by: Imran Khan
ब्रिक्स भारत के लिए गैर-पश्चिमी देशों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। यह भारत की बहुपक्षीय नीति को बल देता है, जहां भारत अपने राष्ट्रीय हित के लिए प्रासंगिक सभी ताकतों से जुड़ता है। इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बेहतर परिस्थितियों में हुआ। बेशक भारत पश्चिम के साथ है, क्योंकि यह अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सक्रिय सदस्य है। लेकिन इसने संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य मंचों से दूरी नहीं बनाई है, जहां इसे दबावों का सामना करना पड़ा है, और गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों की धमकियां भी मिली हैं। ब्रिक्स सम्मेलन: बेशक भारत पश्चिम के साथ है
25 Jun 2022 01:28AM,by: Imran Khan
सीबीएसई की संबद्धता हासिल करने वाले स्कूलों को अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ कम से कम सात साल जुड़े रहना होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई की संबद्धता को लेकर नियमों को कड़ा किया है। संबद्धता के लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से ली जाने वाली फीस को भी दोगुना किया गया है। बोर्ड से संबद्धता लेने के एक वर्ष बाद ही कई निजी स्कूल सीबीएसई की संबद्धता के लिए बोर्ड से एनओसी की मांग करते थे, जिसे अब बोर्ड ने बंद करके कम से कम सात साल बोर्ड के साथ काम करने की शर्त रखी है। इसके अलावा एनओसी फीस को भी 25 हजार से बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दिया है। बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने बारे कुछ संशोधन किए गए हैं।
25 Jun 2022 01:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


