25 Aug 2021
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को जमानत देते हुए, महाराष्ट्र के महाड की एक अदालत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर उनकी गिरफ्तारी उचित थी, लेकिन उनकी हिरासत में पूछताछ आवश्यक नहीं थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया 'उचित', लेकिन पूछताछ जरूरी नहीं
25 Aug 2021 01:38PM,by: Babuaa Desk
देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह जानकारी है। माडविया ने राज्यों से अपील की है कि वे 5 सितंबर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूलों के टीचर्स का वैक्सीनेशन कराने को कोशिश करें। नेशनल वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत 25 अगस्त सुबह तक देश में 59.55 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
25 Aug 2021 01:38PM,by: Naveen kumar sahu
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंक के कर्मचारियों के पेंशन पर बड़ी राहत दी है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत कर्मचारियों के कंट्रीब्यूशन को बढ़ा दिया गया है। इसमें चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पहले पेंशन पर कंट्रीब्यूशन 10 फीसदी था, जो अब बढ़कर 14 फीसदी हो गया है। इसके अलावा फैमिली पेंशन की लिमिट में भी इजाफा हुआ है।
25 Aug 2021 01:38PM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय रेलवे की देश में प्राइवेट ट्रेनों को चलाने की योजना फिलहाल पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है. निजी ट्रेनों को चलाने संबंधी दिक्कतें और कोविड-19 के दौर में यात्रियों की कमी फिलहाल प्राइवेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रोड़ा बन रही है. हालांकि मंत्रालय का कहना है कि पहले दौर की बोली अभी खत्म नहीं की गई है. इसका मूल्यांकन किया जा रहा है. मंत्रालय अभी नीलामियों और निजी बोलीकर्ताओं की कम संख्या पर फिर से विचार कर रहा है. रेलवे की पुरानी निविदा में करीब 15 कंपनियों ने रुचि दिखाई थी, लेकिन आईआरसीटीसी और मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की ही बोली सामने आईं थी.
25 Aug 2021 12:59PM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के चलते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। विवादित टिप्पणी की वजह से राजनीतिक घमासान शुरू होने और राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
25 Aug 2021 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
विश्व स्तर पर पांच अरब से अधिक एंटी-कोविड जैब्स दिए गए हैं, लेकिन तीन देश ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन ड्राइव शुरू नहीं किया है। जबकि सबसे उन्नत देश पहले से ही बूस्टर शॉट दे रहे हैं, टीकाकरण अभियान गरीब, मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों में जमीन पर नहीं उतर रहा है।
एएफपी के अनुसार, दुनिया भर में कम से कम 5.006 बिलियन जैब्स को लोगों की बाहों में इंजेक्ट किया गया है। इन तीन देशों में अब तक शुरू नहीं हुआ कोविड वैक्सीन अभियान
25 Aug 2021 12:59PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







