25 Aug 2021
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में परंपरागत व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर उन्हें एक बार फिर नवजीवन प्रदान करने के लिए बड़ी पहल की गयी है। लोहारी, रजककारी, तेलघानी और चर्मशिल्प जैसे व्यवसाय हमारे ग्रामीण जनजीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। शहरीकरण, औद्योगीकरण और बाजारीकरण के दौर में इन व्यवसायों का महत्व धीरे-धीरे कम होता गया। दक्षता के बावजूद इनसे जुड़े लोग अपने परम्परागत कार्यों से दूर होते गए। जीवकोपार्जन के लिए रोजगार और आय का जरिया जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया, इसलिए वे दूसरे काम-धंधों को अपनाने लगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इन व्यवसायों से जुड़े लोगों की यह विवशता पूरी संवेदनशीलता के साथ महसूस की और इन व्यवसायों को पुनर्जीवन देने का बड़ा फैसला लिया। आज भी ग्रामीण अंचलों में इन व्यवसायों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा पराम्परागत व्यवसायों को मदद देकर प्रोत्साहित करने के लिए चार बोर्डों छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड का गठन किया गया है। परम्परागत व्यवसायों के लिए गठित किए गए ये बोर्ड अपने अपने क्षेत्र से संबंधित व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने में योगदान दंेगे। छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड लौहशिल्पकारों को, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड तेलघानी को, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड रजककारों को और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड चर्म शिल्पकारों को स्वरोजगार के लिए मदद देंगे। संबंधित बोर्ड अपने क्षेत्र से जुड़े शिल्पकारों और लोगों को उन्नत प्रशिक्षण, उन्नत उपकरण प्रदान करने के साथ ऋणग्रस्त शिल्पकारों और व्यवसाय में संलग्न लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।
25 Aug 2021 11:02AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती है. कुछ दिनों में बारिश नहीं होने पर अकाल की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है. केवल स्थानीय प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अगले कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो कई जिलों में सूखे का संकट गहरा सकता है. छत्तीसगढ़ में अकाल की आहट - खेत सूखने से गहराया संकट
25 Aug 2021 11:02AM,by: Imran Khan
राजधानी के घड़ी चौक समीप स्थित गुरु घासीदास संग्रहालय में प्रदेश भर से मिलने वाली पुरातात्विक पाषाणो को प्रदर्शन के तौर पर रखा गया है। लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था शिथिल नजर आ रही है। झाड़ से गिरने वाले पत्तों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। राजधानी: गुरु घासीदास संग्रहालय, नियमित सफाई से वंचित
25 Aug 2021 11:01AM,by: Naveen kumar sahu
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) अधिकारी, जो एक पपराज़ी वीडियो में दिखाई देने के बाद सुर्खियों में आए थे, जिसमें अभिनेता सलमान खान को मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा था, उसके बारे में सीआईएसएफ ने कहा है कि अधिकारी को 'अनुकरणीय व्यावसायिकता के लिए उपयुक्त रूप से पुरस्कृत' किया गया है।
25 Aug 2021 10:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







