26 Feb 2021

Generic placeholder image

जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव का आयोजन 09 से 11 मार्च तक घमरमुुण्ड़ चित्रकोट में किया जा रहा है। पारम्परिक गौरवशाली चित्रकोट महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत एवं अन्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त बस्तर संस्कृति पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रैम्प वाॅक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बस्तर परिधान की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रैम्प वाॅक प्रतियोगिता के इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय आदिवासी विकास शाखा में व्यक्तिगत संपर्क कर अपना नाम, संक्षिप्त प्रदर्शन विवरण देते हुए विधा के प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। प्रविष्ट प्राप्त करने हेतु अंतिम तिथि 05 मार्च 2021 कार्यालयीन समय निर्धारित है। इस हेतु अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 6264255659, 7000983374 एवं 9406110260 पर संपर्क कर सकते है।

26 Feb 2021 10:56AM,
by: Thaneshwar sahu