26 Feb 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र में शुक्रवार को सोंढूर जलाशय के नहर निर्माण के लिए जमीन की क्षतिपूर्ति का मामला उठा। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जबाव कहा कि क्षतिपूर्ति का भुगतान वन विभाग को किया जा चुका है। सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव के सवाल पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा योजना सन् 1978 की है। विभाग अगर जानकारी दे रहा है, तो विभाग का धन्यवाद दिजिए, क्योंकि इतने पुराने डाक्यूमेंट नहीं मिलते। कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि जहां गांव वाले जमीन में क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं, वो जमीन ही गांव वालों की नहीं है। वो वन भूमि है और क्षतिपूर्ति का भुगतान वन विभाग को किया जा चुका है।
26 Feb 2021 08:45AM,by: Thaneshwar sahu
मोंटेरा स्टेडियम
गुजरात के विकास मॉडल की कहानी हमने खूब सुनी है।पूरे देश मे डॉ मनमोहन सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे गुजरात का विकास मॉडल अनुकरणीय रहा । यही के मॉडल ने नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा को बेबस कर दिया। आज मोदी जी प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे है। दो दिन पहले एक लाख दर्शक 10 हज़ार क्षमता वाले मोंटेरा स्टेडियम का नामकरण हुआ। देश के राष्ट्रपति महोदय ने राष्ट्र के लिए इस स्टेडियम को समर्पित कर दिया।गुजरात, जो नरेन्द्र मोदी जी प्रति कृतज्ञ है उन्होंने जीवित व्यक्ति के व्यक्तित्व को आत्मार्पित करते हुए स्टेडियम उनके नामे कर दिया।
अब इस स्टेडियम के भीतर की गाथा
आमतौर पर क्रिकेट में एक बयार चल रही है कि हर देश के पिच ऐसे बनते या बनाये जाते है जिसमे मेहमान जीत न सके। आप इंग्लैंड चले जाइये टीम में तीन चार तेज़ गेंदबाज मिलेंगे,यहां एक स्पिनएफ टीम में रह जाये तो काफी है। ऑस्ट्रेलिया,न्यूज़ीलैंड, अफ्रीका में भी यही हाल है। इसके पलट आप बंगला देश, पाकिस्तान श्रीलंका सहित भारत मे आ जाइये टीम में तीन स्पिनर सामान्य रूप से मिलेंगे। मोंटेरा में भारत ने तीन स्पिनर अक्षर,रविचंद्रन सहित वाशिंगटन सुंदर के साथ उतरा था और परिणाम सामने है, यहां तक इंग्लैंड के काम चलाऊ स्पिनर कप्तान जो रुट तो सबसे सफल स्पिनर बने उन्होंने महज 6.2ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 5 विकेट हथिया लिए। गिरे 30 में से 28 विकेट स्पिनर ले उड़े। अक्षर पटेल जो मूलतः गुजरात से है उन्होंने दोनों पारियो में 11 विकेट लेकर गुजरात मॉडल दिखा दिया।ये टेस्ट दो दिन में खत्म होने के अलावा अक्षर, रुट की बॉलिंग, इशांत के सौ टेस्ट, के अलावा अश्विन के 400 विकेट के लिए भी याद रखा जाएगा। भारत इस टेस्ट में जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चेम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने के अंतिम पायदान पर है। आखरी टेस्ट में हार भर न हो।
अब उस टेस्ट की बात जो महज एक दिन में खत्म हो गया।
15 फरवरी 1935 को हुए मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट में कुल जमा 5 घंटा 53 मिनट की अवधि में टेस्ट खत्म हो गया। अफ्रीका पहली पारी में 36 रन पर आउट हो गयी इरोन मोगनेर ने 6 रन देकर 5 विकेट लिए जवाब में ऑस्ट्रेलिया 153 रन पर वापस हो गयी। दूसरी पारी में मोंगनेर ने 18 रन देकर 6 विकेट लेकर महज 42 रन रन पर समेट दिया। लगभग6 घंटे में टेस्ट खत्म।
अब इंग्लैंड लगभग 10 घण्टे में हारा तो दो समानता देख ले
1 2021 औऱ 1935 में हुए टेस्ट फरवरी में खेले गए
2 दोनों टेस्ट में 2 गेंदबाज़ों ने 11 -11 विकेट लिए।
2021 में अक्षर पटेल और 1935 में इरोन मोंगनेर ने लिया।
3 दोनों टेस्ट में दोनों गेंदबाज़ों ने पहली पारी में 5 औऱ दूसरी पारी में 6 विकेट लिए।
क्रिकेट आंकड़ों औऱ संयोग का खेल है।
नरेंद्र मोदी या नरेन्द्र हिरवानी
26 Feb 2021 07:40AM, by: Babuaa Desk
वाशिंगटन : अमेरिक ने पूर्वी सीरिया में आतंकियों के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है। इसका आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिया था। अपने आदेश में उन्होंने पूर्वी सीरिया में स्थित ईरान समर्थित आतंकियों पर सीमित एयरस्ट्राइक करने को कहा था। ये फैसला हाल ही में इराक में अमेरिकी सेना के जवानों को निशाने बनाए जाने के बाद लिया गया। हालांकि बाइडन ने हमले की कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश केवल सीरिया के लिए ही दिए थे। बाइडन ने अपने आदेश में ईरानी आतंकियों के उन ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने को कहा है जिसका उपयोग वो संभावित तौर पर करते हैं। इसकी जानकारी पेंटागन के प्रवक्ता जॉन क्रिबी ने दी है।
26 Feb 2021 07:40AM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़ : कलेक्टर भीम सिंह ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के संबंध में रायगढ़ जिले में स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने अन्य राज्यों विशेषकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप स्वास्थ्य जांच कर कांटेक्ट टे्रसिंग के लिये ट्रेवल हिस्ट्री के साथ अन्य सभी जरूरी डिटेल रखने एवं उड़ीसा से लगे सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्टेशन में स्क्रीनिंग सेंटर लगाने के निर्देश जारी करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी है। स्क्रीनिंग के लिये तीन टीमें बनायी गई है जो पालियों में चौबीस घंटे वहां तैनात रहेगी।
26 Feb 2021 07:10AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले स्वयं उपस्थित होकर अपने नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी, थाना तेलीबांधा पुलिस एवं यातायात पुलिस टीम के साथ दिनांक 25-26.02.2021 की दरम्यानी रात्रि 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी.रोड में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाईजर से चेक कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के वाहनों को जप्त किया गया। अभियान के दौरान जप्त किये गये 12 वाहनांे को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। रायपुर पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
26 Feb 2021 07:10AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







