26 Feb 2024
राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत और पुरेंद्र मिश्रा सहित सर्वसमाज प्रमुखों द्वारा आचार्य श्री को विनयांजलि दी गई।
26 Feb 2024 11:59AM,by: Vinay Jha
भारत ने रांची टेस्ट 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की खूब तरीफें हो रही है। जुरेल ने विपरीत परिस्थितियों में अहम पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए। पूर्व क्रिकेटर्स ने जुरेल को सराहा..
26 Feb 2024 11:58AM,by: Vinay Jha
टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का ऐलान किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है।
26 Feb 2024 11:58AM,by: Vinay Jha
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को ममता बनर्जी सरकार से कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। हाईकोर्ट में एक वकील ने याचिका लगाई थी कि कई लोग संदेशखाली जा रहे हैं। कुछ को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो कुछ को मालाएं पहनाई जा रही हैं। वकील ने अपील की कि हाईकोर्ट संदेशखाली की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित करे।
26 Feb 2024 10:17AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








