26 Feb 2024

Generic placeholder image

निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले अधिकारियों को स्थानांतरित करने की अपनी नीति में बदलाव किया है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आयोग ने तबादलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार जिले से बाहर ट्रांसफर किए जाने की स्थिति में यह ध्यान रखना होगा कि अफसर का तबादला किसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दूसरे जिलों में न हो। यानी अब अफसरों का तबादला संसदीय क्षेत्र से बाहर करना होगा। पहले तबादला जिले के आधार पर होता था। आयोग ने साफ किया है कि राज्य सिर्फ यह दिखलाने के ट्रांसफर ना करें कि उन्होंने निर्देशों का पालन किया है। लोकसभा चुनाव से पहले तबादला नीति में बदलाव.।

26 Feb 2024 05:33AM,
by: Vinay Jha