26 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राम कुमार सिरमौर की धर्मपत्नी मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बोइरझिटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां डॉ. रामकुमार सिरमौर और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की और उन्हंे सांत्वना दी। बघेल ने स्वर्गीय मनोरमा सिरमौर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

26 Dec 2020 02:10PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रदेश में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बाल श्रमिक निरीक्षण के दौरान दुर्ग के राज फूड प्रोडक्ट्स, लक्ष्मी निवास शिव मंदिर कादम्बरी नगर स्थित संचालित संस्थान में 14 वर्ष से कम उम्र के तीन बाल मजदूर कार्यरत पाए गए। इन बालकों द्वारा मिक्चर पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण अभियान में दुर्ग जिले से श्रम विभाग के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और चाइल्ड हैल्प लाईन की संयुक्त टीम द्वारा फूड प्रोडक्ट्स में बाल श्रमिक उन्मूलन के लिए निरीक्षण किया गया। इस संस्थान में बाल श्रमिक पाए जाने पर बाल अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई करते हुए राज फूड प्रोडक्ट्स दुर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संस्थान को कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।    

26 Dec 2020 01:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वरिष्ठ विधायकगणों खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। बघेल पहले वरिष्ठ विधायक और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह के आनन्द नगर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने खेलसाय सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के विधायक कॉलोनी स्थित निवास पहंुचे, जहां उन्होंने सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार रुचिर गर्ग और विनोद वर्मा भी उपस्थित थे।

26 Dec 2020 12:44PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 27 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

26 Dec 2020 12:44PM,
by: Thaneshwar sahu