27 Feb 2023

Generic placeholder image

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जाॅब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चैक, आमापारा, स्टेशन चैक से होते हुए फाफाडीह चैक, अंबेडकर चैक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।

27 Feb 2023 09:33AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक  अजय कुमार लल्लू और गुरदीप सिंह सप्पल भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री  बघेल ने श्री शुक्ल के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि श्यामाचरण जी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ एक कर्मठ राजनेता थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

27 Feb 2023 09:33AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

महाधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता रायपुर आये थे जिनके स्वागत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बांस से बनायीं गयी सुनहरे रंग की मला पहनाई ,जिसे भाजपा के कई नेताओ द्वारा सोशल मीडिया पर सोने की माला बताने पर मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा " भाजपा की अफवाहबाज सेल फैला रही है कि 'महाधिवेशन' में अतिथियों का स्वागत सोने के हार से किया गया।सच यह है कि इस हार को बीरन कहते हैं। भाजपा की दिक्कत ही यही है कि वह न छत्तीसगढ़ को समझती है और न उसकी परंपराओं को , मुहावरा है कि "सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है"  ठीक वैसे ही  "अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है"।

27 Feb 2023 07:50AM,
by: Tikendra Sinha