27 Feb 2023

Generic placeholder image

देश की आज़ादी में यू तो अनेक महान योद्धाओं ने अपना सर्वस्व लुटा दिया उनमें से सुभाषचंद्र बोस, चन्द्र शेखर आज़ाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का नाम से प्रमुखता से लिया जाता है। सुभाषचंद्र बोस का रास्ता अलग था लेकिन उद्देश्य सभी के समान थे। चंद्रशेखर आजाद दूसरे समूह के सबसे बड़े नाम थे जिनके साथ देश भर क्रांतिकारी लोग जुड़े हुए थे। पंडित परिवार में जन्म लिए आज़ाद तुलसीदास के एक दोहे में अपना समग्र बना कर चले कि "भय बिन प्रीत न होय गोसाई" उनका भय इतना हुआ करता था कि अगर धोखे से कोई अंग्रेज सिपाही उनसे नाम पूछ लें और आज़ाद सच बता दे तो पेंट गीली हो जाती थी। उनके जीवित होने पर डर की बात छोड़ दे उनके द्वारा खुद को गोली मार लेने के बाद भी डरपोक अंग्रेजो ने 40 गोली अतिरिक्त रूप से चलाई थी।  आज़ादी के जश्न के पीछे के आज़ाद

27 Feb 2023 06:40AM,
by: Babuaa Desk