27 Feb 2024

Generic placeholder image

हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों की भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा है। कांग्रेसी विधायकों में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, देवेंद्र भुट्‌टो, आईडी लखनपाल, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा का नाम आ रहा है। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले। यहां वोटिंग के बाद ये शिमला से निकल गए और अब किसी के संपर्क में नहीं हैं। इनके अलावा सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायकों आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर के भी भाजपा के पक्ष में वोट देने की बात कही जा रही है। इन सभी 9 विधायकों को CRPF की सिक्योरिटी दी जा रही है।

27 Feb 2024 12:47PM,
by: Vinay Jha