27 Feb 2024
छत्तीसगढ़ राज्यभाषा आयोग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में तीन दिवसीय छत्तीसगढ¬़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 130 मंत्रालयीन कर्मचारी ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने माने साहित्यविद और लेखक डॉक्टर चितरंजन कर ने अपना व्याख्यान दिया और छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रशासनिक उपयोग के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन लोक व्यवहार और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी के उपयोग और शब्दावलियों का प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षक जाने माने शिक्षाविद डॉक्टर सुधीर शर्मा रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनुभाग अधिकारी और अवर सचिव स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राजपूत का सहयोग प्रदान कर रहे है। राज्यभाषा आयोग का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम..
27 Feb 2024 12:18PM, by: Vinay Jha
शासन के मंशानुसार जिले में संचालित छात्रावास, आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अधिकारियों को जिले में संचालित छात्रावास-आश्रम पहुंच कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जशपुरनगर जिले के अधिकारियों ने छात्रावासों का किया निरीक्षण..
27 Feb 2024 12:18PM,by: Vinay Jha
सहकारिता विभाग के अपेक्स बैंक में सहायक प्रबंधक और कार्यालय सहायक समेत अन्य पदों पर भर्ती के चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर लगातार मंत्रियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रायपुर में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से मुलाकत करने पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थियों के परिजन भी उनके साथ मौजूद रहे। अपेक्स बैंक चयनित अभ्यर्थियों ने केदार कश्यप से की मुलाकात..
27 Feb 2024 12:01PM,by: Vinay Jha
त्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है, इस चुनाव में टोटल 395 वोट पड़े हैं. इसके साथ ही इस चुनाव में यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया है. अब इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस और बसपा के साथ जो गठबंधन की अटकलें थी वह खत्म हैं. क्योंकि माना जा रहा था कि बसपा विधायक I.N.D.I.A उम्मीदवार विधायकों को वोट देंगे, लेकिन उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया है.
27 Feb 2024 12:01PM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








