27 Apr 2021
'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, धीरज खंडेलवाल द्वारा पूर्व में दी गयी जानकारी के अनुसार ही संस्थान ने पूरे देश में फैली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजन पर फैसला ले लिया है। आईसीएआई ने आज, 27 अप्रैल 2021 को एक महत्वपूर्ण जारी करते हुए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। संस्थान के नोटिस के अनुसार, "वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण स्टूडेंट्स के वेलफेयर और उनकी कठिनाईयों को कम करने के लिए 21 मई से शुरू होने वाली सीए फाइनल और 22 मई से शुरू होने वाली सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित किया जाता है।"
27 Apr 2021 03:24PM,by: Thaneshwar sahu
राष्ट्रीय राजमार्ग झालखम्हरिया और बोरियाझार के बीच सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं मृतक के बाइक और सामने जा रहे साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। एक साइकिल सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। कोतवाली पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत
27 Apr 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
कोरबा। लोगों को खाने-पीने के साथ-साथ दैनिक जरूरत की चीज़े समय पर उपलब्ध कराने के लिए थोक व्यापारियों के गोदामों और दुकानों में समान लोडिंग-अनलोडिंग का समय बढ़ाया गया है। थोक व्यापारी अब अपने सामानों की लोडिंग-अनलोडिंग रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक करा सकेंगे। पहले यह समय शाम सात बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित था। थोक व्यापारी पहले की तरह ही होम डिलीवरी व्यवस्था में लगे दुकान संचालकों से आॅनलाइन या फोन पर आर्डर लेकर सुबह छह बजे से नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। अमेजन, फ्लिप कार्ट, जैसी ई-कामर्स सेवाओं के माध्यम से भी जरूरी चीजों की होम डिलीवरी संशोधित आदेश में प्रतिबंधित कर दी गई है।
27 Apr 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली। कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन गैस की कमी से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है, वही दिल्ली का एक और अस्पताल हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को शांति मुकुंद अस्पताल दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया, कहा- 3 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है लेकिन उसे कम कर के 2.69 मीट्रिक टन ही मिल रहा है। अस्पताल में मरीज मर रहे हैं। आश्वासन देते हुए हाईकोर्ट चीफ सेक्रेटरी ने कहा- हमने ऑक्सीजन सप्लायर से बात की है, जैसे ही डेटा मिलता है हम अगले तीन दिन के भीतर अलॉट करने की कोशिश करेंगे।
27 Apr 2021 02:24PM,by: Vikash Kumar
मंगलवार को अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के अलवर जिले में एक नया ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया गया है, जो राज्य में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बीच जीवन रक्षक गैस की मांग में लगभग पांच गुना वृद्धि के लिए है।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता 6,500 से तीन महीने पहले एक दिन में 31,425 तक पहुंच गई थी, और आपातकाल से निपटने के लिए गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन टैंकर मंगवाए गए थे।
27 Apr 2021 01:55PM, by: Babuaa Desk
भारत में कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को भारत से आवाजाही पर रोक लगा दी है। देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की ओर से महामारी के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत आगामी 15 मई तक भारत से कोई उड़ान ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएगी। इससे पहले थाइलैंड, सिंगापुर, बांग्लादेश और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों ने भी भारत से होने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। भारत से ऑस्ट्रेलिया वापसी के लिए करीब 9 हजार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने विदेश मंत्रालय में रजिस्टर कराया था।
27 Apr 2021 01:22PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



