27 Apr 2021

Generic placeholder image

   रायपुर, राज्य शासन के निरंतर प्रयास और मार्गदर्शन से सूरजपूर जिले में होम आइसोलेशन पर ईलाज करा रहे 76 फीसदी मरीजों ने कोरोना को हराया है। इस दौरान कोरोना संक्रमित पीड़ितों ने बराबर कोरोरा गाईडलाइन का पालन किया। इसके साथ ही समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के लक्षण रहित मरीज एवं लक्षण सहित मरीजों के पाए जाने पर होम आइसोलेशन में रखने संबंधी जारी दिशा-निदेश का भी पालन की गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल तक कुल 11779 मरीजों ने होम आइसोलेषन में रह कर अपना ईलाज करा रहे थे। इसमें से 8901 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। शेष 2345 मरीजों का वर्तमान में घर पर होम आइसोलेशन के जरिए तथा ऐसे मरीज जिन्हें डायबिटिज, हाइपर टेंशन, किडनी, कैंसर अथवा अन्य गंभीर बीमारी है उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दी जा रही है।

27 Apr 2021 07:28AM,
by: Thaneshwar sahu