27 Nov 2020

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में ही नहीं प्रदेश में भी जहां-जहां भाजपा की सरकारें है वहां-वहां के किसान हताश और परेशान है। खरीफ सीजन में किसान फसल बेचने के बजाय सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार के काले कानून का विरोध कर रहे है, यह मोदी भाजपा के किसान विरोधी होने का जीता जागता प्रमाण है। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक रमन भाजपा की सरकार के दौरान भी किसान हताश और परेशान थे। बीते 7 साल में मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों के कारण देश भर के किसान हताश और परेशान हैं। चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या मोदी सरकार या रमन सिंह की सरकार भाजपा की किसी भी सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया है।

27 Nov 2020 02:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नई दिल्‍ली: केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्‍होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बगैर सच्‍चाई के लिए जंग लड़ने वाले किसानों को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं रोक सकती है। दरअसल, आज नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'दिल्‍ली चलो रैली ' के तहत हजारों किसान हाथ में झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए दिल्‍ली के विभिन्‍न एंट्री प्‍वांइट पहुंचे। इन्‍हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए, आंसू गैस के गोले भी दागे लेकिन बाद में इन किसानों को प्रवेश के साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी इजाजत दी गई।

27 Nov 2020 01:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव आज छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर आ रहे है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव आज 28 नवंबर को शाम 4.30 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेगे। दोनों नेता शाम 6 बजे प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक में भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 29 नवंबर 2020 रविवार को सुबह 11 बजे रायपुर से शिवरीनारायण के लिये रवाना होंगे। शिवरीनारायण पहुंचकर शिवरीनारायण में रामकथा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव शाम 5 बजे शिवरीनारायण से रायपुर पहुंचकर रात्रि 7.30 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

27 Nov 2020 01:26PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - आज संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी ने अपने विधानसभा के अलग- अलग वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक महोदय ने आज अपने विधानसभा के ठक्कर बापा वार्ड,नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड,वीर शिवाजी वार्ड और बाल गंगाधर तिलक वार्ड में पहुंचकर वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर विकास कार्यों का सौग़ात दिया। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय जी ने बताया कि बीते 15 वर्षों के भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में छत्तीसगढ़ मूलभूत सुविधाओं से उपेक्षित रहा और इसी के परिणामस्वरूप बारिश के दिनों जलभराव की स्थिति निर्मित होती थी और गन्दा पानी घरों में घुस जाया करता था,इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आज विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में सुचारू जलनिकासी हेतु नाली निर्माण और साथ ही साथ खराब हो चुकी सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्डों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था एवं अच्छी सड़कें हो जाने से क्षेत्रवासियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्डों में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा। आज के इस भूमिपूजन के कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय जी के साथ दाऊ लाल साहू,रवि राव,विनोद अग्रवाल,डॉ.अन्नू राम साहू,प्रकाश माहेश्वरी,वारेंद्र साहू,मनीष शर्मा,दिलेश्वरी साहू,कामिनी देवांगन,गोदावरी साहू,डॉ. विकास पाठक,रमाकांत शर्मा,ईश्वरी नामदेव,लक्की ठाकुर,सुमित जोशी,राजेन्द्र साहू,दानी वर्मा,सोनू व अन्य उपस्थित थे।

27 Nov 2020 01:26PM,
by: Imran Khan