28 Mar 2021
दुर्ग: जिले में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों के अनुपालन पर नजर रखने के लिए आज नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों का निरीक्षण सतत रूप से कर रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकोल से संबंधित जो प्रतिबंधात्मक आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं उसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें। जहां पर एफआईआर दर्ज किया जाना है वहां पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेहद जरूरी है कि सभी लोग कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें समूह में न घूमे तथा मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी नगरीय निकायों में टीमों ने कोविड प्रोटोकोल की सख्त मॉनिटरिंग की। आज भिलाई नगर में आयुक्त एवं पुलिस की टीम ने आकाशगंगा, सब्जी मंडी, वैशाली नगर , गोल मार्केट, सन्डे मार्केट एवं सुपेला में गश्त की। यहां पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जुर्माना वसूल किया गया। लोगों को समझाइश दी गई। इसके साथ ही दुर्ग शहर के इंदिरा बाजार एवं महत्वपूर्ण स्थलों में एसडीएम, नगर निगम कमिश्नर एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गश्त किया। लोगों को समझाइश दी। जो लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे, उन पर जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण बाजारों में कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लोगों से अपील की गई है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाए, भीड़ में ना जाए ताकि घर परिवार को पूरी तौर पर सुरक्षित रखा जा सके।
28 Mar 2021 12:07PM,by: Thaneshwar sahu
कोरिया :कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस एन राठौर ने आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 की तैयारी हेतु जिला स्तर पर अधिकारियों के मध्य निर्वाचन संबंधी कार्यों का कार्यविभाजन कर दिया है। जिसके अनुसार प्रशिक्षण के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर श्री एसएस दुबे प्रभारी अधिकारी एवं लोक शिक्षा समिति के परियोजना अधिकारी श्री उमेश जायसवाल सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे।
28 Mar 2021 11:47AM,by: Thaneshwar sahu
मौजूदा वक्त में देश की सड़कों पर 15 साल से ज्यादा पुराने चार करोड़ वाहन दौड़ रहे हैं। इस मामले में कर्नाटक नंबर वन है। कर्नाटक की सड़कों पर 70 लाख 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन दौड़ रहे हैं। ये वाहन ग्रीन टैक्स यानी हरित कर के दायरे में आते हैं। इन वाहनों पर अब ग्रीन टैक्स लगाने की तैयारी है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक केंद्र सरकार ने ऐसे वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने का प्रस्ताव राज्यों को भेजा है।
28 Mar 2021 11:47AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 मार्च को रेडियो के माध्यम से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए अपने विचार रखे। इसी बीच उन्होंने भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज की तारीफ की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के लिए बधाई भी दी। पीएम मोदी ने कहा मिताली राज सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी प्रेरित करती हैं।
28 Mar 2021 11:08AM,by: Thaneshwar sahu
बलरामपुर : कोविड-19 के संक्रमण के प्रभाव को कम करने तथा वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के लिए जिला में कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन हेतु जिला अस्पताल बलरामपुर सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में कोविड संक्रमण का प्रसार तीव्र गति से जनसामान्य के मध्य हो रहा है। जिसे देखते हुए जिले के चिन्हित 92 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में भी सप्ताह में तीन दिवस सोमवार, बुधवार, गुरूवार को सुबह 09.00 बजे से 05.00 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई है। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र पुटसुरा, कृष्णनगर, सौनी, खजुरी, बरदर, अमडण्डा, लुरगीखुर्द, लुरगीकला, लिलौटी, कपिलदेवपुर, गिरवरगंज, चंदौरा, दलधोवा, बड़कीमहरी, जाबर, पिण्ड्रा, सारंगपुर एवं तातापानी, इसी प्रकार विकासखण्ड राजपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र सिधमा, भिलाईखुर्द, ककना, बदौली, करजी, चौरा, नरसिंहपुर, जिगड़ी, अलखडीहा, कोदौरा, विकासखण्ड कुसमी के बसकेपी, मडवा, इदरीकला, डुमर खोली, जमीरा, सेरेंगदाग, टाटीझरिया, करकली, करौंधा, धनेशपुर, मदगुरी, कमलापुर, घुटराडिह, सिविलदाग, शाहपुर, गोपीनगर, लरीमा, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के बाहरचुरा, छतवा, कालिकापुर, दोलंगी, पिपरौल, भंवरमाल, कनकपुर, मितगई, आरागाही, देवीगंज, पुरानडीह, कुण्डपान, महोदवपुर, सलवाही, कामेश्वरनगर, पचावल, त्रिशुली, केवली, बलंगी, महावीरगंज, विजयनगर, धमनी, मरमा, भाला, विकासखण्ड शंकरगढ़ के लोधी, उमको, गिरजापुर, रेहड़ा, जोकापाठ तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर के कोगवार, जनकपुर, करमडीहा क, कारीमाटी, रमेशपुर, शंकरपुर, सरना, गिनवानी, पशपतिपुर, महुली, रजखेता, शारदापुर ई, धनवार, फुलीडूमर, मिथिलापुर, तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र पनसारा में संबंधित क्षेत्रों की 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति सप्ताह के दिन सोमवार, बुधवार, गुरूवार को टीकाकरण करा सकते हैं।
28 Mar 2021 10:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - छत्तीसगढ़ में कोरोना पर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है। CM भूपेश बघेल आज कोरोना को लेकर बड़ी बैठक लेने जा रहे हैं। कोरोना में पुर्ण कर्फ्यू या फिर आंशिक लॉकडाउन का भी निर्णय लिया जा सकता है। शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM हाउस में ये बैठक लेंगे।बैठक में सभी मंत्री के अलावे आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ी रफ्तार पर राज्य सरकार बेहद चिंतित है। कल खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बिगड़े हालात पर चिंता जतायी थी।
28 Mar 2021 09:56AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी शनिवार को आयुष्मान कार्ड बनवाई। उन्होंने पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की योजना का लाभ उठाने की अपील की है। जिले में अब तक 3 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है जबकि लक्ष्य करीब 10 लाख कार्ड बनाने की है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी बनवाई आयुष्मान कार्ड
28 Mar 2021 09:25AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



