28 Mar 2021

Generic placeholder image

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिका दहन और रंगों के महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियाँ लेकर आए, यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। आप सभी ने पिछले महीनों में कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट की घड़ी में सभी नियमों का पालन करते हुए यह लड़ाई लड़ी। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश व देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तैयारी के साथ इसे रोकने में लगी है। ऐसे में इस साल होली के सभी सामाजिक कार्यक्रम मैंने रद्द कर दिए हैं तथा होली मैंने घर में मनाने का निर्णय लिया है। आप सभी से आग्रह है कि कोरोना के लिए जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपने घर में ही होली का त्यौहार मनाएं। हम सभी यदि सही दिशा में शासन और पुलिस विभाग को सहयोग करते हुए एक साथ आगे बढ़ेंगे, अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लेंगे तो हम सब मिलकर इस महामारी से शीघ्र ही निजात पा लेंगे।

28 Mar 2021 09:02AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कोविड 19 वैैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी यदि कोरोना संकमण होता है तो वह मामूली होगा उतना अधिक गंभीर नहीं होगा। ऐसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु की संभावनाएं नहीं रहेगी। जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च पुडुचेरी द्वारा हाल ही में आयोजित सेमिनार में उक्त तथ्य सामने आया कि अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई गई है लेकिन उसके बाद भी जिन्हे संक्रमण हुआ है ऐसे लोगों की संख्या दहाई के आंकड़े में ही है। इससे यह साबित होता है कि दोबारा संक्रमण होना दुर्लभ घटना है। इस आधार पर लोगों को टीका लगाने से बचना नहीं चाहिए क्योंकि वैक्सीन लगाने से सभी के शरीर मंे एंटीबाडी बनती है और प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। यदि वैैक्सीनेटेड व्यक्ति दोबारा संक्रमित हो भी जाएगा लेकिन उसकी स्थिति गंभीर नही हेागी, मामूली संक्रमण ही होगा। वैक्सीन की दोनो डोज लगाने के बाद भी मास्क लगाना, भीड़ से बचना जरूरी होगा क्योंकि वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षा नही देता है। सेमीनार में कुछ निश्कर्ष भी सामने आए कि हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र एंटीबाडी के साथ ही टी सेल भी बनाता है। यह टी सेल वाईरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद हरकत में आता है और वाईरस से लड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब तक किसी जनसंख्या के 70 प्रतिषत को इम्यूनिटी नही आ जाती, चाहे वह वैक्सीन लगाने से हो या प्राकृतिक रूप से हो,तब तक इस प्रकार के संक्रमण होंगे। इससे बचने के लिए पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना, विशेष कर बुजुर्गो को, सभी को मास्क लगाना, भीड़ से बचना, बंद भीड़ वाली जगहों में नही जाना और हाथों की साबुन पानी से सफाई जरूरी है। सेमीनार में एस जी पी जी आई लखनउ की डॉ अमिता अग्रवाल, वेल्लेार से डॉ गगनदीप, डॉ. एंडू पोलार्ड, डॉ. संजय वर्मा चंडीगढ़ एवं अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे।

28 Mar 2021 08:27AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :डॉक्टर विनीत जैन संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे हॉस्पिटल में कोरोना एवं कोराना के तीव्र लक्षण के साथ भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में नागरिक लापरवाह हुए है , जिसमें मास्क ना लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना शामिल है। इस तरह मरीजों में अपने आप को छुपाने की प्रवृत्ति भी बढ़ी है। कई बार जांच देर से कराने या देरी से हॉस्पिटल पहुंचने के कारण गंभीर अवस्था में मरीजों को बचाया जाना संभव नहीं हो पाता। बचाव हमेशा इलाज से बेहतर होता है ।

28 Mar 2021 08:27AM,
by: Thaneshwar sahu