28 Apr 2021
मुंबई, महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंबरा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 4 मरीज़ों की मौत हो गई। आग सुबह अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने के बाद मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा, इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां फिलहाल मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
28 Apr 2021 09:17AM,by: Thaneshwar sahu
जशपुर कांग्रेस विधायक विनय भगत ने आज ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी है कि उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर लिया है। कहा - कई दिनों से दिक्कतें आ रही थी मेरा फेसबुक आईडी हैक कर लिया गया है, आईडी के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजर अंदाज करें।
28 Apr 2021 08:54AM,by: Vikash Kumar
रायपुुर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कोविड 19 वैक्सीन अत्यधिक असर कारक ह,ै यह साबित हो चुका है। लेकिन कुछ लोगों के मन में यह भ्रांति है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद संक्रमित हो रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है। डाॅ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ ओ पी सुंदरानी इस बात को पूरी तरह नकारते हंैं। उनका कहना है कि अभी संक्रमण फैला हुआ है और बहुत से ऐसे लोग भी है जो संक्रमित हो चुके हैे लेकिन बिना लक्षण के हैं और उसी समय वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा रहे हैं। यह केवल संयोग की बात है कि वैक्सीन लगने के बाद उनमे लक्षण आने लगे और जांच कराने पर पाजिटिव आ रहे हैं। लेकिन वे वैक्सीन की दूसरी डोज से पाॅजिटिव नही हुए बल्कि उसकेा लगवाने के 4-5 दिन पूर्व ही संक्रमित हो चुके होंगे और उनमें लक्षण नही नजर आए होंगे। कोरोना के लक्षण स्पष्ट रूप से सामने आने में ही 4-5 दिन लगते हैं और इस बीच वैैक्सीन लगवा ली तो ऐसा लगता है कि दूसरी डोज के बाद संक्रमित हो गए जबकि ऐसा बिल्कुल नही है। वैक्सीन की दोनो डोज से शरीर का इम्यून सिस्टम और मजबूत होता है इसलिए सभी लोगों को जिन्होने कोविशील्ड की पहली डोज ली है उसके 6से 8 सप्ताह में दूसरी डोज और कोवैक्सीन की पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज अवश्य लेना चाहिए ।
28 Apr 2021 08:51AM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. एकनाथ गायकवाड का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व कांग्रेस सांसद एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन
28 Apr 2021 08:18AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





