28 Apr 2021
रायपुर ,राज्य शासन 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के समस्त नागरिकों का टीकाकरण करने के लिए दृढ़ संकल्पित है । इस हेतु प्रथम किश्त के रूप में राज्य शासन ने वैक्सीन के दोनों उत्पादकों (सीरम इंस्टीट्यूट एवं भारत बायोटेक) को 50 लाख डोज वैकसीन का आर्डर दिया है । वैक्सीन प्राप्त होते ही योजनाबद्ध तरीके से राज्य में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का तत्परता से टीकाकरण किया जायेगा । इस हेतु राज्य के सभी ज़िलों के वैक्सीनेटर का प्रशिक्षण भी किया जा रहा है । शासकीय केन्द्र में होने वाला टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क होगा ।
28 Apr 2021 05:06AM,by: Thaneshwar sahu
देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के साथ 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र को लोगों को वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस नई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने नई पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी को लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा संकट राज्यों के सामने है, जिन पर 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों को वैक्सीनेट करने की जिम्मेदारी डाल दी गई है। वहीं केंद्र सरकार ने राज्यों और प्राइवेट सेक्टर को कोरोना वैक्सीनेशन में शामिल होने की इजाजत दे दी है।
28 Apr 2021 04:28AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन ने थे आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्स-रे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कोरोना से हुए गंभीर, पीजीआई में भर्ती
28 Apr 2021 03:54AM,by: Vikash Kumar
18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक आज शाम 4 बजे से शुरू होने वाले कोविड 19 वैक्सीन जाब्स के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं क्योंकि सरकार 1 मई से तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए तैयार है।
"28 अप्रैल को सुबह 4 बजे http://cowin.gov.in, आरोग्य सेतु ऐप और UMANG ऐप पर पंजीकरण के लिए 18 प्लस के लिए पंजीकरण। 1 मई से कितने टीकाकरण केंद्र तैयार हैं, इसके आधार पर राज्य सरकार के केंद्रों और निजी केंद्रों पर नियुक्ति होगी। आरोग्य सेतु ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।
28 Apr 2021 03:22AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

