29 Jan 2022
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर जिले की धूरी सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने नामांकन दायर किया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे लोगों का प्यार मिलेगा। लोग बदलाव चाहते हैं। पंजाब चुनाव: भगवंत मान ने धूरी सीट से दाखिल किया नामांकन
29 Jan 2022 09:12AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन फरवरी को रायपुर आ रहे हैं। वे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल से महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर विकसित हो रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे। उसके बाद साइंस कॉलेज मैदान में वे सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पहली किश्त भी जारी करने वाले हैं।
29 Jan 2022 08:03AM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान सरकार ने नई कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत ऐलान किया कि कक्षा 10-12 तक के स्कूल 1 फरवरी से और कक्षा 6-9 तक के स्कूल 10 फरवरी से दोबारा खुलेंगे। 31 जनवरी से दुकानें, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे। रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
29 Jan 2022 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों समेत किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे उन पुलिसकर्मियों पर भी भरोसा नहीं है जो मेरे साथ हैं, वे मुझे गोली मार सकते हैं ... वे मेरी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि मेरी रेकी के लिए तैनात हैं।", मैं अकेला हूं, मेरे साथ कोई नहीं है।
29 Jan 2022 07:31AM,by: Tulsi Dewangan
भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के 92वें जन्मदिन पर 28 जनवरी को पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ,हम हर क्षेत्र में एक तकनीकी क्रांति देख सकते हैं, इसी तरह, इसे संगीत में भी लाया जाना चाहिए और भारतीय संगीत की वैश्विक पहुंच में योगदान देना चाहिए । हम हर क्षेत्र में एक तकनीकी क्रांति देख सकते हैं : पीएम मोदी
29 Jan 2022 07:30AM, by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




