29 May 2021

Generic placeholder image

  रायपुर, बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बासगुड़ा आम लोगों की जिन्दगी में फिर से रौनक लौट रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल क्षेत्रों में विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति से अब इन क्षेत्रों को फिर से विकास की मुख्य धारा में आने का मौका मिल रहा है। राज्य शासन की पहल से ग्रामीणों का बासागुड़ा-तर्रेम पक्की सड़क का सपना साकार हो गया है। इन इलाकों में विकास कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। यही वजह है कि अब इस क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण फिर से आकर बसने लगे हैं। लोग खेती किसानी के साथ-साथ वनोपज संग्रहण एवं अन्य जीविकोपार्जन में जुटे हैं। वहीं इस सड़क के जरिए राज्य शासन के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों और मूलभूत सेवाओं को पहुंचाने आसानी हो रही है।

29 May 2021 06:29AM,
by: Thaneshwar sahu