29 May 2021
सीबीआई ने एक सिक्योरिटी कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम भोपाल के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान सीबीआई को एक लॉकर भी बरामद हुआ है. जिसमें 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, नोट गिनने वाली मशीन और 1 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ है. महत्वपूर्ण बात यह है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों को रिश्वत के लेनदेन से जुड़ी एक डायरी भी बरामद हुई है. जिसमें रिश्वत के लेनदेन का ब्यौरा दर्ज है. इस डायरी के बरामद होने के बाद भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सीबीआई का आरंभिक तौर पर मानना है कि बड़े अधिकारियों के लिए रिश्वत की रकम छोटे ग्रेड का अधिकारी एकत्र करता था.
29 May 2021 11:57AM,by: Vikash Kumar
रायपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो स्टेशन संवाद 90.8 एफएम द्वारा एप्रिशिएशन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहा है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के दौरान इस बीमारी से बचाव में योग की भूमिका को और इसके उपयोग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन योग एप्रिशिएशन प्रोग्राम चल रहा है। यह कार्यक्रम 1अप्रैल से विश्व योग दिवस 21 जून तक चलेगा। जिसका उद्देश्य है सामान्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें कॉमन योग प्रोटोकॉल सिखाना है। इसके अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित योग के शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 24 दिनों के इस मॉड्यूल का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है। ऑनलाइन कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा योगा के प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव में पोस्टर और सरपंचो को योगा की जानकारी दी जा रही है।
29 May 2021 11:18AM,by: Vikash Kumar
भारत इस वक्त कोविड-19 की दूसरी और बेहद ख़तरनाक लहर के कहर से जूझ रहा है। इसी बीच उत्तर भारत में पिछले पांच दिनों में बच्चों में मल्टी-ऑर्गन इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) के 100 से अधिक मामले देखने को मिले हैं, जो कि पोस्ट-कोविड प्रतिक्रिया के रूप में सामने आए हैं। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर ने अपने डेटा का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है।
29 May 2021 11:18AM,by: Thaneshwar sahu
यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक कोविड-19 वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी दे दी है। फाइजर बायोएनटेक के टीके को 27 सदस्य देशों के यूरोपीय संघ में सबसे पहले अनुमति मिली थी और दिसंबर में 16 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया था। शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, EMA के वैक्सीन रणनीति प्रबंधक, मार्को कैवेलरी ने कहा कि यूरोपीय संघ के नियामक को बच्चों और किशोरों के लिए टीके के इस्तेमाल को मंजूरी देने के लिए आवश्यक आंकड़े मिले थे और डाटा से पता चलता है कि यह कोविड-19 के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है।
29 May 2021 10:22AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 28 मई की सुबह से ही खनिज अधिकारियों की टीम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लौह अयस्क के परिवहन में रॉयल्टी पर्ची के दुरुपयोग, ओवरलोडिंग, लम्पस फाइन और अन्य मामलों की जांच और ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। खनिज अधिकारियों की टीम ने लौह अयस्क परिवहन में लगे 105 वाहनों की जांच की है, जिसमें से 11 वाहनों को जब्त कर संबंधित इलाकों के थाने को सुपुर्द कर दिया गया है । जांच के दौरान बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को आवंटित खदान की लम्पस फाइन की जानकारी न मिलने के मामले में बीएसपी को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की टीम कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में जगह-जगह जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
29 May 2021 10:22AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किए गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की विशेष आम बैठक (एसजीएम) जो आज होनी है। उसी बीच बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आइपीएल 2021 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में खेले जाएंगे।
29 May 2021 09:56AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




